सांसद प्रतिनिधि ने कुरसेला का किया दौरा:कांग्रेस नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों जायजा लिया

सांसद प्रतिनिधि ने कुरसेला का किया दौरा:कांग्रेस नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों जायजा लिया

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेसी नेताओं के साथ कुरसेला प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। नदियों का जलस्तर बढ़ने से यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कुरसेला प्रखंड की कई पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें ढांढस बंधाया। सुनील कुमार यादव ने ग्राम जरलाही, मोहनिया, गुमटी टोला, मेलेनिया स्कूल, नया टोला, तीनघड़िया, दक्षिणी मुरादपुर और माल गोदाम में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों ने खाने में हरी सब्जी, चना और अरहर दाल देने की मांग की है। इसे लेकर जिला प्रशासन को जानकारी दी गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपदा को देखते हुए और नए सामुदायिक किचन जल्द शुरू करने की जरूरत है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि आपदा के समय लोगों की सेवा करना ही असली राजनीति है। इस दौरे के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रहलाद कुमार गुप्ता, शमशाद आलम, राजेंद्र यादव, डॉ सत्यनारायण प्रसाद, राजीव कुमार, सुभाष यादव, रवि यादव और मोहम्मद आमिर भी मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेसी नेताओं के साथ कुरसेला प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। नदियों का जलस्तर बढ़ने से यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कुरसेला प्रखंड की कई पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें ढांढस बंधाया। सुनील कुमार यादव ने ग्राम जरलाही, मोहनिया, गुमटी टोला, मेलेनिया स्कूल, नया टोला, तीनघड़िया, दक्षिणी मुरादपुर और माल गोदाम में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों ने खाने में हरी सब्जी, चना और अरहर दाल देने की मांग की है। इसे लेकर जिला प्रशासन को जानकारी दी गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपदा को देखते हुए और नए सामुदायिक किचन जल्द शुरू करने की जरूरत है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि आपदा के समय लोगों की सेवा करना ही असली राजनीति है। इस दौरे के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रहलाद कुमार गुप्ता, शमशाद आलम, राजेंद्र यादव, डॉ सत्यनारायण प्रसाद, राजीव कुमार, सुभाष यादव, रवि यादव और मोहम्मद आमिर भी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *