रेप के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग:अंबा में युवाओं-महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रेप के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग:अंबा में युवाओं-महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

औरंगाबाद के कुटुंबा में नाबालिग का रेप हुआ था। जिसके विरोध में मंगलवार को अंबा में प्रदर्शन किया गया है। आक्रोशित सैकड़ों लोगों, युवाओं और महिलाओं ने एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और न्याय के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च की शुरुआत चिल्हकी हाई स्कूल मैदान से हुई। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मार्च में शामिल लोग औरंगाबाद रोड, देव रोड, हरिहरगंज रोड और नवीनगर रोड से गुजरते हुए अंबा मुख्य चौक पहुंचे। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में घटना को लेकर रोष का माहौल बना रहा। मुख्य चौक पर जनसभा में तब्दील हुआ मार्च मुख्य चौक पर पहुंचने के बाद आक्रोश मार्च जनसभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि नाबालिग के साथ हुई ऐसी घटना समाज और मानवता के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय है। वक्ताओं ने प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में नामजद तीनों आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को जल्द न्याय मिल सके। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे मामले में त्वरित न्याय चाहते हैं। लोगों ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को कठोर सजा नहीं मिली तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को अंबा से आगे पूरे जिले तक ले जाया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाईं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण अंबा बाजार में काफी देर तक माहौल गरम रहा। आक्रोश मार्च में रविंद्र राम, कृष्णा राम, कन्हैया कुमार, रामजनम राम, करण पासवान, लीला देवी, रिंकू देवी, दशरथ भारती, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, अजय मेहता, वीरेंद्र मेहता, गुड्डू राम, धनंजय कुमार, बिरजू बिहारी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले में त्वरित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। औरंगाबाद के कुटुंबा में नाबालिग का रेप हुआ था। जिसके विरोध में मंगलवार को अंबा में प्रदर्शन किया गया है। आक्रोशित सैकड़ों लोगों, युवाओं और महिलाओं ने एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और न्याय के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च की शुरुआत चिल्हकी हाई स्कूल मैदान से हुई। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मार्च में शामिल लोग औरंगाबाद रोड, देव रोड, हरिहरगंज रोड और नवीनगर रोड से गुजरते हुए अंबा मुख्य चौक पहुंचे। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में घटना को लेकर रोष का माहौल बना रहा। मुख्य चौक पर जनसभा में तब्दील हुआ मार्च मुख्य चौक पर पहुंचने के बाद आक्रोश मार्च जनसभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि नाबालिग के साथ हुई ऐसी घटना समाज और मानवता के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय है। वक्ताओं ने प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में नामजद तीनों आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को जल्द न्याय मिल सके। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे मामले में त्वरित न्याय चाहते हैं। लोगों ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को कठोर सजा नहीं मिली तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को अंबा से आगे पूरे जिले तक ले जाया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाईं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण अंबा बाजार में काफी देर तक माहौल गरम रहा। आक्रोश मार्च में रविंद्र राम, कृष्णा राम, कन्हैया कुमार, रामजनम राम, करण पासवान, लीला देवी, रिंकू देवी, दशरथ भारती, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, अजय मेहता, वीरेंद्र मेहता, गुड्डू राम, धनंजय कुमार, बिरजू बिहारी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले में त्वरित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *