मुजफ्फरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। NCB से मिले गुप्त इनपुट के आधार पर तुर्की थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से करीब 990 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंटेनर के चालक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। NCB को सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप एक कंटेनर के जरिए तुर्की थाना क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। जांच के दौरान कंटेनर संख्या BR 21GC 2912 को रोका गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार 2 लोगों से पूछताछ जारी गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुजफ्फरपुर के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पुलिस और NCB की टीम यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और गिरफ्तार आरोपियों का किन लोगों से संपर्क था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि NCB की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस और NCB की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वास्तविक कीमत और खेप से जुड़े अन्य विवरण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे। मुजफ्फरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। NCB से मिले गुप्त इनपुट के आधार पर तुर्की थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से करीब 990 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंटेनर के चालक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। NCB को सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप एक कंटेनर के जरिए तुर्की थाना क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। जांच के दौरान कंटेनर संख्या BR 21GC 2912 को रोका गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार 2 लोगों से पूछताछ जारी गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुजफ्फरपुर के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पुलिस और NCB की टीम यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और गिरफ्तार आरोपियों का किन लोगों से संपर्क था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि NCB की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस और NCB की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वास्तविक कीमत और खेप से जुड़े अन्य विवरण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

