10 आंगनबाड़ी और 16 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र:चंदौली में 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बाल सेवा योजना में युवती को मिला लैपटॉप

10 आंगनबाड़ी और 16 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र:चंदौली में 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बाल सेवा योजना में युवती को मिला लैपटॉप

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद साधना सिंह और डीएम चंद मोहन गर्ग ने 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 16 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई। लैपटॉप और चेक बांटे बाल सेवा योजना के तहत एक युवती को लैपटॉप दिया गया। वहीं 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म के लिए चेक दिए गए। महिला कल्याण विभाग में बेहतर काम करने वाली दो महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्पॉन्सरशिप योजना के तहत दो महिलाओं को चेक दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से लाइव जुड़कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद बोलीं- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘मां यशोदा’ नाम से संबोधित किया है। जन्म देने वाली मां के बाद बच्चे के पालन-पोषण में अहम भूमिका निभाने वाली को यशोदा मां कहा जाता है। सांसद ने पिछली सरकारों पर आंगनबाड़ी से जुड़ी योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं में पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का सांसद साधना सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल पर रखे पकवानों को चखकर उनकी गुणवत्ता भी परखी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *