समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के लिए नई ड्रेस लॉन्च की जाएगी। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र सभा की नई ड्रेस को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। नई ड्रेस में छात्र सभा के कार्यकर्ता नीली पैंट के साथ नीली शर्ट या टी-शर्ट पहने नजर आएंगे। नई ड्रेस को छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की अलग पहचान बनाने और संगठन में एकरूपता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ड्रेस लॉन्च होने के बाद छात्र सभा के कार्यक्रमों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ता इसी ड्रेस में नजर आ सकते हैं। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के बीच नई ड्रेस को लेकर उत्साह है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। ड्रेस लॉन्च के साथ ही छात्र सभा की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

