Mark Chapman ने न्यूजीलैंड में चुना कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट, BBL खेलने के लिए लिया फैसला

Mark Chapman ने न्यूजीलैंड में चुना कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट, BBL खेलने के लिए लिया फैसला

ऑकलैंड, आठ सितंबर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ औपचारिक केंद्रीय अनुबंध के बजाय ‘कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट’ का विकल्प चुना है लेकिन वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को बयान जारी कर चैपमैन के इस फैसले की घोषणा की। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा, ‘‘चैपमैन भारतीय टीम के दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं।इसके साथ ही फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट सहित चार अन्य ‘कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट’ वाले खिलाड़ी भी उपलब्ध रहेंगे।’’
हांगकांग में जन्मे 32 वर्षीय चैपमैन 2018 से न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे हैं। वह अभी तक 37 वनडे और 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं, जिनमें हांगकांग के लिए खेले गए कुछ मैच भी शामिल हैं। चैपमैन के औपचारिक अनुबंध नहीं लेने के कारण नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने पहली बार केंद्रीय अनुबंध हासिल किया।न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से भारत के खिलाफ सभी प्रारूप में 12 मैच खेलेगा। इस दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल से होगी, जहां पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से पहले दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर पांच वनडे मैच खेले जाएंगे।नवंबर में दो टेस्ट मैचों के साथ यह दौरा समाप्त होगा। 

ऑकलैंड, आठ सितंबर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ औपचारिक केंद्रीय अनुबंध के बजाय ‘कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट’ का विकल्प चुना है लेकिन वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को बयान जारी कर चैपमैन के इस फैसले की घोषणा की। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा, ‘‘चैपमैन भारतीय टीम के दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं।

इसके साथ ही फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट सहित चार अन्य ‘कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट’ वाले खिलाड़ी भी उपलब्ध रहेंगे।’’
हांगकांग में जन्मे 32 वर्षीय चैपमैन 2018 से न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे हैं। वह अभी तक 37 वनडे और 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं, जिनमें हांगकांग के लिए खेले गए कुछ मैच भी शामिल हैं। चैपमैन के औपचारिक अनुबंध नहीं लेने के कारण नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने पहली बार केंद्रीय अनुबंध हासिल किया।

न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से भारत के खिलाफ सभी प्रारूप में 12 मैच खेलेगा। इस दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल से होगी, जहां पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से पहले दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर पांच वनडे मैच खेले जाएंगे।

नवंबर में दो टेस्ट मैचों के साथ यह दौरा समाप्त होगा।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *