मोतिहारी का युवक 20 लाख कैश के साथ अरेस्ट:पटना में NIA ने किया छापेमारी, बैग लेकर भाग रहे अनमोल मोदी को STF ने पकड़ा

मोतिहारी का युवक 20 लाख कैश के साथ अरेस्ट:पटना में NIA ने किया छापेमारी, बैग लेकर भाग रहे अनमोल मोदी को STF ने पकड़ा

मोतिहारी के युवको को NIA की टीम ने 20 लाख रुपए के साथ पटना में गिरफ्तार किया है। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में STF और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने उसे बैग लेकर भागते समय पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के वार्ड नंबर 7 निवासी अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। अनमोल कुमार मोदी पेशे से छड़ का कारोबारी है। उसका पूरा परिवार पटना के चित्रगुप्त नगर में रहता है। एनआईए की टीम जब इलाके में छापेमारी कर रही थी, तभी अनमोल बैग लेकर भागने लगा। शक होने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। बैग की तलाशी में 20 लाख रुपए नगद मिले। पुलिस ने रुपए जब्त कर युवक को हिरासत में लिया है। नगद राशि के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। महीने में 1-2 बार घर आता है अनमोल अनमोल की गिरफ्तारी की खबर के बाद चकिया स्थित उसके घर पर सन्नाटा है। घर में ताले लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनमोल महीने में एक-दो बार ही चकिया आता-जाता है। वह ज्यादातर पटना में रहकर ही अपना कारोबार देखता है। पड़ोसियों ने बताया कि अनमोल का छड़ का व्यवसाय है और वह एक संपन्न परिवार से है। गिरफ्तारी के बाद चकिया में उसके घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। आसपास के लोग भी इस गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद 20 लाख रुपए का एनआईए की छापेमारी से क्या संबंध है और यह पैसा कहां से आया था। एसटीएफ और एनआईए की टीम अनमोल से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। मोतिहारी के युवको को NIA की टीम ने 20 लाख रुपए के साथ पटना में गिरफ्तार किया है। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में STF और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने उसे बैग लेकर भागते समय पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के वार्ड नंबर 7 निवासी अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। अनमोल कुमार मोदी पेशे से छड़ का कारोबारी है। उसका पूरा परिवार पटना के चित्रगुप्त नगर में रहता है। एनआईए की टीम जब इलाके में छापेमारी कर रही थी, तभी अनमोल बैग लेकर भागने लगा। शक होने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। बैग की तलाशी में 20 लाख रुपए नगद मिले। पुलिस ने रुपए जब्त कर युवक को हिरासत में लिया है। नगद राशि के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। महीने में 1-2 बार घर आता है अनमोल अनमोल की गिरफ्तारी की खबर के बाद चकिया स्थित उसके घर पर सन्नाटा है। घर में ताले लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनमोल महीने में एक-दो बार ही चकिया आता-जाता है। वह ज्यादातर पटना में रहकर ही अपना कारोबार देखता है। पड़ोसियों ने बताया कि अनमोल का छड़ का व्यवसाय है और वह एक संपन्न परिवार से है। गिरफ्तारी के बाद चकिया में उसके घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। आसपास के लोग भी इस गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद 20 लाख रुपए का एनआईए की छापेमारी से क्या संबंध है और यह पैसा कहां से आया था। एसटीएफ और एनआईए की टीम अनमोल से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *