कार एक्सीडेंट में डॉक्टर दंपती और ड्राइवर की मौत:डिवाइडर से टकराकर 2 हिस्सों में बंटी गाड़ी;4 साल पहले बेटे की भी हादसे में हुई थी मौत

कार एक्सीडेंट में डॉक्टर दंपती और ड्राइवर की मौत:डिवाइडर से टकराकर 2 हिस्सों में बंटी गाड़ी;4 साल पहले बेटे की भी हादसे में हुई थी मौत

खगड़िया के डॉक्टर दंपती और उनके ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। घटना मंगलवार को पटना-मोकामा मुख्य मार्ग पर मोकामा फ्लाईओवर से आगे करनाल गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के माड़र दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और नवटोलिया निवासी ड्राइवर मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर मिलते ही माड़र समेत पूरे इलाके में शोक छा गया। उत्तर प्रदेश से लौटने के दौरान हादसा डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता अपनी पत्नी का इलाज कराने निजी गाड़ी से उत्तर प्रदेश गए थे। इलाज और डॉक्टरी सलाह के बाद दोनों सोमवार-मंगलवार की रात अपने पैतृक गांव माड़र लौट रहे थे। गाड़ी को नवटोलिया निवासी मोहम्मद सलमान चला रहे थे। मोकामा फ्लाईओवर पार करने के बाद करनाल गांव के पास कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह खराब होकर दो हिस्सों में बंट गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल की तस्वीरें…
4 साल पहले बेटे की भी रोड एक्सीडेंट में हुई थी मौत इस हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार का पुराना दुख भी ताजा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार साल पहले डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता के जवान बेटे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब डॉक्टर दंपती की एक साथ सड़क हादसे में मौत से परिवार गहरे सदमे में है। एक ही परिवार में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों से पूरे इलाके के लोग हैरान हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खराब गाड़ी से तीनों शवों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों मृतक खगड़िया के रहने वाले थे और उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मोकामा के लिए रवाना हो गए। वहीं माड़र स्थित मृतक डॉक्टर के आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। खगड़िया के डॉक्टर दंपती और उनके ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। घटना मंगलवार को पटना-मोकामा मुख्य मार्ग पर मोकामा फ्लाईओवर से आगे करनाल गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के माड़र दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और नवटोलिया निवासी ड्राइवर मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर मिलते ही माड़र समेत पूरे इलाके में शोक छा गया। उत्तर प्रदेश से लौटने के दौरान हादसा डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता अपनी पत्नी का इलाज कराने निजी गाड़ी से उत्तर प्रदेश गए थे। इलाज और डॉक्टरी सलाह के बाद दोनों सोमवार-मंगलवार की रात अपने पैतृक गांव माड़र लौट रहे थे। गाड़ी को नवटोलिया निवासी मोहम्मद सलमान चला रहे थे। मोकामा फ्लाईओवर पार करने के बाद करनाल गांव के पास कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह खराब होकर दो हिस्सों में बंट गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल की तस्वीरें…
4 साल पहले बेटे की भी रोड एक्सीडेंट में हुई थी मौत इस हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार का पुराना दुख भी ताजा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार साल पहले डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता के जवान बेटे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब डॉक्टर दंपती की एक साथ सड़क हादसे में मौत से परिवार गहरे सदमे में है। एक ही परिवार में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों से पूरे इलाके के लोग हैरान हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खराब गाड़ी से तीनों शवों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों मृतक खगड़िया के रहने वाले थे और उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मोकामा के लिए रवाना हो गए। वहीं माड़र स्थित मृतक डॉक्टर के आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *