नीमच के बघाना थाना क्षेत्र में तेलनखेड़ी के पास सोमवार रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। आमने-सामने भिड़ीं बाइक हादसा तब हुआ जब केसुंदा की ओर से आ रही एक बाइक ने नीमच की तरफ से जा रही दूसरी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही बघाना पुलिस डायल 112 टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। दो युवकों की हालत गंभीर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में राजस्थान के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के नारायणी गांव निवासी दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उनके हाथ, पैर और सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं, नीमच निवासी दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में अर्जुन सेन पिता मुकेश सेन (निवासी: नारायणी, राजस्थान), राकेश कुमावत (निवासी: नारायणी, राजस्थान), राज (निवासी: बघाना) और उनका एक साथी शामिल हैं। राज और उनके साथी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

