होर्मुज पर ईरान की नई चाल से बढ़ा तनाव, जहाजों के लिए ‘नो-गो जोन’ का ऐलान, तेल सप्लाई पर भी असर

होर्मुज पर ईरान की नई चाल से बढ़ा तनाव, जहाजों के लिए ‘नो-गो जोन’ का ऐलान, तेल सप्लाई पर भी असर

Hormuz Strait Crisis: फारस की खाड़ी में बढ़े तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज को लेकर नया ऐलान किया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा है कि जल्द होर्मुज स्ट्रेट के बाहर एक नया प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। यह क्षेत्र अमरीकी नौसेना की नाकेबंदी वाली लाइन से शुरू होगा और फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों में होगा। इस क्षेत्र में अगर कोई जहाज दाखिल होता है तो उसे ईरान प्रतिबंध सूची में डाल देगा।

अमेरिका का दावा झूठा

रान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिनरेजाई ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के होर्मुज खुला होने के दावे को झूठा करार दिया। वहीं एनालिटिक्स फर्म केपलर के अनुसार सितंबर की शुरुआत में ही होर्मुज से गुजरने वाले कमोडिट जहाजों की संख्या घटकर 10 रह गई है। वहीं खाड़ी देशों से तेल निर्यात सामान्य स्तर से लगभग आधे से भी कम 47 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस बीच रविवार को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उन्होंने ईरान के नक्शे पर अपना चेहरा बनाया हुआ था।

लेबनान-गाजा में इजरायली हमले, ट्रंप के दामाद नाराज

सोमवार को इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कफर रूमाने शहर पर हवाई हमला किया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। गाजा में भी इजरायल के हमले जारी है और गाजा के दक्षिणी हिस्से को खाली करने का आदेश भी इजरायली फोर्सेस ने दिया है। वहीं इजरायल की इस कार्रवाई पर अमरीकी राजदूत के बाद अब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने भी नाराजगी जताई है। कुशनर ने कीव में कहा कि इजरायल में होने वाले नेसेट चुनाव के कारण गाजा के हालात को लेकर पीएम नेतन्याहू की सरकार का रवैया थोड़ा तर्कहीन हो गया है।

इजरायल पर 2023 जैसे हमले की तैयारी में ईरान

इजरायली मीडिया ने खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया है कि ईरान और उसके समर्थित हिजबुल्ला, हमास, हूती विद्रोही व इराकी मिलिशिया समूह इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 जैसा हमला एक साथ कई मोर्चों से करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए ईरान अपने एक्सिस ऑपु रजिस्टेंस के जरिए तैयारी कर रहा है। हालांकि इजरायली मीडिया के इस दावे को लेकर ईरान की कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *