35 फीट ऊंची क्रेन पर टंगी मटकी फोड़ी, VIDEO:बालोद में DJ-धुमाल पर गोविंदाओं ने दिखाया दमखम; डोंगरगढ़ को 60 हजार, रायपुर दूसरे नंबर पर

35 फीट ऊंची क्रेन पर टंगी मटकी फोड़ी, VIDEO:बालोद में DJ-धुमाल पर गोविंदाओं ने दिखाया दमखम; डोंगरगढ़ को 60 हजार, रायपुर दूसरे नंबर पर

बालोद जिला मुख्यालय में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही लूट और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन रविवार को सरदार पटेल मैदान में कृष्णा जन्मोत्सव समिति ने किया। देर रात तक चले इस उत्सव में गोविंदाओं ने 35 फीट ऊंची क्रेन पर बंधी मटकी फोड़ी। प्रतियोगिता में डोंगरगढ़ के मनमोहना ग्रुप सलोनी ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 60 हजार रुपए का इनाम मिला। रायपुर की जय मां शीतला संजारी दही लूट समिति दूसरे नंबर पर रही और 30 हजार रुपए जीते। मध्यप्रदेश के मलाजखंड से आई टीम को तीसरा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व भाजपा मंत्री राकेश यादव और भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने विजेता टीमों को पुरस्कार दिए। पहले देखिए तस्वीरें 20 हजार से अधिक दर्शक हुए शामिल भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं आयोजन समिति प्रमुख गुलशन साहू ने बताया कि दही हांडी लूट प्रतियोगिता का यह पहला वर्ष था। ऐतिहासिक रूप से जिलेभर से करीब 20 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। लक्की डीजे और अंकित धुमाल की जुगलबंदी के बीच गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से तहसीलदार संध्या नामदेव, बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा, साइबर प्रभारी धरम सिंह भुआर्य, महिला थाना टीआई गायत्री शर्मा, सीता गोस्वामी, अंकित धुमाल के संचालक अंकित देशमुख, लक्की DJ के संचालक लक्की साहू, DJ यम के संचालक सहित कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। युवक-युवती थिरकते नजर आए, सड़कें रहीं बंद कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे हुई। इससे पहले ही जय स्तंभ चौक से दल्ली चौक तक रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था। इस दौरान राजनांदगांव से धमतरी की ओर जाने वाले वाहनों को पाररास बायपास से डायवर्ट कर दिया गया। कार्यक्रम में इतनी भीड़ रही कि लोग पटेल मैदान के सामने डिवाइडर पर बैठकर भी कार्यक्रम देखते नजर आए। युवक-युवतियां डीजे-धुमाल की धुन पर थिरकते नजर आए। यह आयोजन ऐतिहासिक रहा – राकेश यादव उत्सव के दौरान संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इतने वृहद स्तर पर करना बालोद के लिए ऐतिहासिक रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को कृष्णा जन्मोत्सव समिति ने ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने गुलशन साहू और उनकी पूरी टीम को सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने पर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान हिमांशु साहू, सौरभ जैन, अभिन्न यादव, कमल बजाज, समकित सांखला, रजत जैन, जागेश्वर ढीमर, आशुतोष कौशिक, राहुल सोनी, सुमित जैन, राहुल साहू, धनंजय साहू, नितेश सोनकर, जीत यदु, चित्रांश देशमुख, तेषांत देशमुख, अमित बिसाई, सचिन, पुष्कर, अर्पित दुबे और नमन साहू मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *