मधेपुरा में बिहार की बाढ़ की स्थिति को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर मंत्री का पुतला फूंका और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाढ़ के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाढ़ से आम लोग परेशान हैं और बड़ी संख्या में परिवार राहत और मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे संकट के समय सरकार की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य को तेज करना होनी चाहिए। लेसी सिंह के बयान का किया विरोध दरअसल, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आर्थिक मदद बांटे जाने को लेकर भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने सवाल उठाए थे। मंत्री ने पूछा था कि पप्पू यादव इतना पैसा कहां से लाते हैं और उन्हें इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। पप्पू यादव के समर्थन में उतरी कांग्रेस मंत्री के इसी बयान के विरोध में युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि आपदा के समय गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने वालों का हौसला बढ़ाया जाना चाहिए, न कि उनके सेवा कार्य पर सवाल खड़े किए जाने चाहिए। ‘जनता को भाषण नहीं, जमीन पर राहत चाहिए’ युवा कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने कहा कि बिहार की जनता बाढ़ से त्रस्त है। ऐसे समय में लोगों को भाषण और बयान नहीं, बल्कि जमीन पर राहत चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचे। भोजन-दवा से लेकर नाव और चारे की मांग सौरभ यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, दवा, सुरक्षित आवागमन, नाव और पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर तेज करने की जरूरत है। ‘आपदा में राजनीति से ऊपर इंसानियत’ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आपदा के समय राजनीति से ऊपर इंसानियत को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सरकार समाजसेवा करने वालों के साथ खड़ी नहीं हो सकती तो कम से कम उनके सेवा कार्य का मनोबल कमजोर करने का काम नहीं करे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पर उठाए सवाल युवा कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि जब लोग संकट में हैं तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जनता के बीच कितना समय मौजूद हैं और बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी ठोस राहत व्यवस्था की गई है। नेताओं ने कहा कि संकट के समय जनता के बीच रहकर राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। ‘बाढ़ पीड़ितों की आवाज उठाते रहेंगे’ युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन बाढ़ पीड़ितों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। सरकार से मांग की गई कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज किया जाए और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचाई जाए। कार्यक्रम में रितेश यादव, निरंजन यादव, सुमित कुमार और नवनीत कुमार समेत अन्य नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता भाषण नहीं, काम चाहती है। संकट के समय बयानबाजी से अधिक जरूरी जनता के साथ खड़ा होना है। पुतला दहन कार्यक्रम में सीताराम यादव, गौतम कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार, नवनीत कुमार, अभिषेक कुमार, भानु कुमार, रणधीर कुमार, दिलखुश कुमार, मुश्ताक, रितेश कुमार समेत दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मधेपुरा में बिहार की बाढ़ की स्थिति को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर मंत्री का पुतला फूंका और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाढ़ के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाढ़ से आम लोग परेशान हैं और बड़ी संख्या में परिवार राहत और मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे संकट के समय सरकार की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य को तेज करना होनी चाहिए। लेसी सिंह के बयान का किया विरोध दरअसल, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आर्थिक मदद बांटे जाने को लेकर भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने सवाल उठाए थे। मंत्री ने पूछा था कि पप्पू यादव इतना पैसा कहां से लाते हैं और उन्हें इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। पप्पू यादव के समर्थन में उतरी कांग्रेस मंत्री के इसी बयान के विरोध में युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि आपदा के समय गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने वालों का हौसला बढ़ाया जाना चाहिए, न कि उनके सेवा कार्य पर सवाल खड़े किए जाने चाहिए। ‘जनता को भाषण नहीं, जमीन पर राहत चाहिए’ युवा कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने कहा कि बिहार की जनता बाढ़ से त्रस्त है। ऐसे समय में लोगों को भाषण और बयान नहीं, बल्कि जमीन पर राहत चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचे। भोजन-दवा से लेकर नाव और चारे की मांग सौरभ यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, दवा, सुरक्षित आवागमन, नाव और पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर तेज करने की जरूरत है। ‘आपदा में राजनीति से ऊपर इंसानियत’ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आपदा के समय राजनीति से ऊपर इंसानियत को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सरकार समाजसेवा करने वालों के साथ खड़ी नहीं हो सकती तो कम से कम उनके सेवा कार्य का मनोबल कमजोर करने का काम नहीं करे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पर उठाए सवाल युवा कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि जब लोग संकट में हैं तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जनता के बीच कितना समय मौजूद हैं और बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी ठोस राहत व्यवस्था की गई है। नेताओं ने कहा कि संकट के समय जनता के बीच रहकर राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। ‘बाढ़ पीड़ितों की आवाज उठाते रहेंगे’ युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन बाढ़ पीड़ितों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। सरकार से मांग की गई कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज किया जाए और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचाई जाए। कार्यक्रम में रितेश यादव, निरंजन यादव, सुमित कुमार और नवनीत कुमार समेत अन्य नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता भाषण नहीं, काम चाहती है। संकट के समय बयानबाजी से अधिक जरूरी जनता के साथ खड़ा होना है। पुतला दहन कार्यक्रम में सीताराम यादव, गौतम कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार, नवनीत कुमार, अभिषेक कुमार, भानु कुमार, रणधीर कुमार, दिलखुश कुमार, मुश्ताक, रितेश कुमार समेत दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

