अररिया के रामपुर मोहनपुर पूर्वी पंचायत के रामपुर बुद्धेश्वरी वार्ड संख्या-11 निवासी 18 वर्षीय अरमान की परमान नदी में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार दोपहर गांव के कुछ युवकों के साथ मोहनपुर घाट पर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया और देखते ही देखते लापता हो गया। गोताखोरों ने नदी में शुरू की तलाश
अरमान के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक नदी और आसपास के इलाके में खोजबीन की गई, लेकिन रविवार को उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को दी गई घटना की सूचना
युवक के नहीं मिलने के बाद घटना की जानकारी बैरगाछी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी रही। दूसरे दिन नदी से बरामद हुआ शव
सोमवार को काफी मशक्कत के बाद अरमान का शव नदी के पानी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव
मृतक के ममेरे भाई आलम ने बताया कि रविवार दोपहर अरमान गांव के ही कुछ युवकों के साथ मोहनपुर घाट स्थित परमान नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने के बाद लापता हो गया। शव बरामद होने के बाद बैरगाछी थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। अररिया के रामपुर मोहनपुर पूर्वी पंचायत के रामपुर बुद्धेश्वरी वार्ड संख्या-11 निवासी 18 वर्षीय अरमान की परमान नदी में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार दोपहर गांव के कुछ युवकों के साथ मोहनपुर घाट पर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया और देखते ही देखते लापता हो गया। गोताखोरों ने नदी में शुरू की तलाश
अरमान के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक नदी और आसपास के इलाके में खोजबीन की गई, लेकिन रविवार को उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को दी गई घटना की सूचना
युवक के नहीं मिलने के बाद घटना की जानकारी बैरगाछी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी रही। दूसरे दिन नदी से बरामद हुआ शव
सोमवार को काफी मशक्कत के बाद अरमान का शव नदी के पानी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव
मृतक के ममेरे भाई आलम ने बताया कि रविवार दोपहर अरमान गांव के ही कुछ युवकों के साथ मोहनपुर घाट स्थित परमान नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने के बाद लापता हो गया। शव बरामद होने के बाद बैरगाछी थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।