किशनगंज में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोप:बिस्किट-चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया था आरोपी; केस दर्ज कर गिरफ्तार, जेल भेजा

किशनगंज में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोप:बिस्किट-चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया था आरोपी; केस दर्ज कर गिरफ्तार, जेल भेजा

किशनगंज में 6 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में टाउन थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने टाउन थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुचियाबाड़ी निवासी भादरू (खुदन लाल सिंह का बेटा) उसे बिस्किट और चॉकलेट देने का लालच देकर अपने घर ले गया। मां का आरोप है कि वहां भादरू ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद दर्द से बेचैन हुई बच्ची घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी थी। घर लौटने के बाद बच्ची दर्द से बेचैन हो गई। जब मां ने उससे पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजन तुरंत टाउन थाना पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास करने की बात कबूल की है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है या नहीं, इसका पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। किशनगंज में 6 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में टाउन थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने टाउन थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुचियाबाड़ी निवासी भादरू (खुदन लाल सिंह का बेटा) उसे बिस्किट और चॉकलेट देने का लालच देकर अपने घर ले गया। मां का आरोप है कि वहां भादरू ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद दर्द से बेचैन हुई बच्ची घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी थी। घर लौटने के बाद बच्ची दर्द से बेचैन हो गई। जब मां ने उससे पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजन तुरंत टाउन थाना पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास करने की बात कबूल की है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है या नहीं, इसका पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *