चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का सोमवार शाम रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से अपहरण होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और जगह-जगह घेराबंदी कर जांच में जुट गई है। जनार्दन पासवान के अनुसार, उनके बेटे एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ कर रहे हैं। युवक के साथ मारपीट भी की गई सोमवार को वो छुट्टी होने पर यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर उनके साथ मारपीट की और स्कॉर्पियो में उन्हें जबरन उठा कर ले गए। घटनास्थल पर ही थार को बदमाशों ने छोड़ दिया। चतरा विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग पहुंचे थे। उन लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। विधायक के अनुसार, उनके पुत्र की थार भी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है। अब अपहृत युवक का फोन भी स्वीच ऑफ है। परिजनों को किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। विधायक जनार्दन पासवान चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का सोमवार शाम रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से अपहरण होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और जगह-जगह घेराबंदी कर जांच में जुट गई है। जनार्दन पासवान के अनुसार, उनके बेटे एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ कर रहे हैं। युवक के साथ मारपीट भी की गई सोमवार को वो छुट्टी होने पर यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर उनके साथ मारपीट की और स्कॉर्पियो में उन्हें जबरन उठा कर ले गए। घटनास्थल पर ही थार को बदमाशों ने छोड़ दिया। चतरा विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग पहुंचे थे। उन लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। विधायक के अनुसार, उनके पुत्र की थार भी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है। अब अपहृत युवक का फोन भी स्वीच ऑफ है। परिजनों को किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। विधायक जनार्दन पासवान चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए हैं।

