Duleep Trophy Final में ईस्‍ट जोन ने रचा इतिहास, तोड़ डाला अपना 40 साल पुराना सबसे बड़े स्‍कोर का रिकॉर्ड

Duleep Trophy Final में ईस्‍ट जोन ने रचा इतिहास, तोड़ डाला अपना 40 साल पुराना सबसे बड़े स्‍कोर का रिकॉर्ड

East Zone vs South Zone, Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। ईशान किशन के दोहरे शतक के दम पर ईस्‍ट जोन ने अपनी पहली पारी में चायकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 626 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह उसका इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल है। इस मामले में उसने अक्‍टूबर 1986 में बनाए 561 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Duleep Trophy में East Zone का सबसे बड़ा स्कोर

रैंक स्कोर ओवर रन रेट पारी विपक्षी स्थान नतीजा तारीख
1 626/6* 127.6 4.66 1 साउथ जोन चेन्नई जारी 6 सितंबर 2026
2 561 180.3 3.10 1 वेस्‍ट जोन पुणे ड्रॉ 25 अक्टूबर 1986
3 551/8d 175.0 3.14 2 वेस्‍ट जोन नागपुर जीत 21 अक्टूबर 1995
4 528 178.2 2.96 1 सेंट्रल जोन पुणे ड्रॉ 20 अक्टूबर 1986
5 484 144.4 3.34 2 सेंट्रल जोन कानपुर ड्रॉ 11 जनवरी 2001

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

ईशान किशन ने डबल सेंचुरी लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दिलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईस्ट जोन के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए और इस शानदार लिस्ट में अरुण लाल और सबा करीम जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए। वह रेड-बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईस्ट के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

ईशान से पहले अरुण लाल ने दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट के लिए दो डबल सेंचुरी लगाई थीं। उन्होंने क्रमश: 287 और 214 रन बनाए थे। सबा करीम के नाम भी ईस्ट के लिए एक डबल सेंचुरी थी, उन्होंने 1995 में नाबाद 200 रन बनाए थे। ईशान ने अपनी जबरदस्त पारी में 27 चौके और सात छक्के लगाए। वह 301 गेंदों पर 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

दूसरे दिन टी ब्रेक तक ईस्‍ट जोन 626/6

ईस्ट जोन के कप्तान दमदार पर के दम पर ईस्ट ने साउथ खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जब ईशान रिटायर्ड हर्ट हुए, तब तक ईस्ट का स्कोर 611/5 हो चुका था। उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी भी की। दूसरे सेशन में ईस्‍ट को छठा झटका 626 के स्‍कोर पर अंकुल रॉय के रूप में लगा, 45 रन बनाकर आउट हुए। टी ब्रेक तक ईस्‍ट ने 6 विकेट के नुकसान पर 626 रन बना लिए हैं। मोहम्‍मद कुनैन कुरैशी 6 रन पर नाबाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *