सरपंच की अपील, ग्रामीण कच्ची शराब से दूर रहें:सागर में 22 मौतों के बाद पंचायत ने कराई मुनादी, लोगों को किया जागरूक

सरपंच की अपील, ग्रामीण कच्ची शराब से दूर रहें:सागर में 22 मौतों के बाद पंचायत ने कराई मुनादी, लोगों को किया जागरूक

सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शिवपुरी जिले में भी पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। करैरा जनपद की सिरसौद पंचायत में सोमवार को सरपंच अतर सिंह लोधी ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से कच्ची और संदिग्ध शराब से दूर रहने की अपील की। सरपंच अतर सिंह लोधी ढपला वाले के साथ पंचायत के गांवों में पहुंचे। उन्होंने सागर जिले की घटना का जिक्र करते हुए ग्रामीणों को शराब के खतरों के बारे में बताया और कच्ची शराब नहीं पीने की अपील की। मुनादी के दौरान ग्रामीणों से कहा गया कि कच्ची शराब जानलेवा हो सकती है, इसलिए इससे बचें। किसी भी संदिग्ध या अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन को सूचना देने की अपील भी की गई। सागर में 22 मौतों का दावा दरअसल, 5-6 सितंबर को सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई। 112 लोगों के बीमार हैं। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। मामले की जांच पुलिस और प्रशासन की टीमें कर रही हैं। सिरसौद पंचायत के अनुसार, मुनादी का उद्देश्य ग्रामीणों को कच्ची और अवैध शराब के खतरे से सावधान करना और संदिग्ध बिक्री की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है। ————– ये खबर भी पढ़ें… एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 22 मौतें सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग ऐसे हैं, जिनकी जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ी है। उन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *