कैमूर में नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी:पति और ससुराल वालों ने अपनाने से किया इनकार, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

कैमूर में नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी:पति और ससुराल वालों ने अपनाने से किया इनकार, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

कैमूर जिले के मोहनिया में एक नवविवाहिता अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपनाने और फोन पर बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंची। ससुराल पक्ष ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद वह शिवपुर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 स्थित घर के बाहर ही बैठ गई। परिजनों के साथ ससुराल के मेन गेट पर बैठी नवविवाहिता ससुराल में चार महीने रही थी। इसके बाद जब वह मायके गई तो उसे वापस ससुराल नहीं बुलाया गया और न ही उससे किसी ने बात की। इससे परेशान होकर वह अपने परिजनों के साथ ससुराल के मुख्य दरवाजे पर बैठ गई। नवविवाहिता के पिता भभुआ निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च 2025 को अपनी बेटी निधि सिंह की शादी मोहनिया के अकोढ़ी निवासी नथुनी सिंह के बेटे आलोक कुमार सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आलोक सिरहिरा स्कूल में शिक्षक हैं। शादी में 40 लाख रुपए हुए थे खर्च – पिता पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। विदाई के बाद से पति और ससुराल वालों ने निधि से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। निधि के मायके वालों का कहना है कि वे अभी कोई पुलिस या कानूनी मामला दर्ज नहीं कराना चाहते। वे सिर्फ अपनी बेटी के अधिकार वापस दिलाना चाहते हैं। फिलहाल, निधि न्याय की उम्मीद में ससुराल के दरवाजे पर बैठी हुई है। कैमूर जिले के मोहनिया में एक नवविवाहिता अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपनाने और फोन पर बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंची। ससुराल पक्ष ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद वह शिवपुर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 स्थित घर के बाहर ही बैठ गई। परिजनों के साथ ससुराल के मेन गेट पर बैठी नवविवाहिता ससुराल में चार महीने रही थी। इसके बाद जब वह मायके गई तो उसे वापस ससुराल नहीं बुलाया गया और न ही उससे किसी ने बात की। इससे परेशान होकर वह अपने परिजनों के साथ ससुराल के मुख्य दरवाजे पर बैठ गई। नवविवाहिता के पिता भभुआ निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च 2025 को अपनी बेटी निधि सिंह की शादी मोहनिया के अकोढ़ी निवासी नथुनी सिंह के बेटे आलोक कुमार सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आलोक सिरहिरा स्कूल में शिक्षक हैं। शादी में 40 लाख रुपए हुए थे खर्च – पिता पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। विदाई के बाद से पति और ससुराल वालों ने निधि से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। निधि के मायके वालों का कहना है कि वे अभी कोई पुलिस या कानूनी मामला दर्ज नहीं कराना चाहते। वे सिर्फ अपनी बेटी के अधिकार वापस दिलाना चाहते हैं। फिलहाल, निधि न्याय की उम्मीद में ससुराल के दरवाजे पर बैठी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *