दरभंगा में दीवार में टक्कर मारकर भाग रहे दो गिरफ्तार:3km तक पीछा कर पकड़ा; तलाशी में आरोपियों के पास से पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद

दरभंगा में दीवार में टक्कर मारकर भाग रहे दो गिरफ्तार:3km तक पीछा कर पकड़ा; तलाशी में आरोपियों के पास से पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह (21) और दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा निवासी मो. गुलाब (29) के रूप में हुई है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दीवार में ठोकर मारकर भागने की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर कमतौल थाना की पुलिस टीम विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान करीब 2:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाजितपुर गांव में एक चार पहिया वाहन दीवार में ठोकर मारने के बाद मौके से भाग रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और सत्यापन के लिए वाजितपुर की ओर रवाना हुई। पुलिस के अनुसार, वाजितपुर पहुंचते ही संदिग्ध कार चालक पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया। तीन किलोमीटर दूर टेकटार में घेराबंदी कर कार रोकी पुलिस के मुताबिक पीछा करते हुए टीम तीन किलोमीटर दूर टेकटार गांव पहुंची। यहां पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया गया। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान दोनों की ओर से पुलिस को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद संदेह के आधार पर नियमानुसार दोनों की तलाशी ली गई। इसके अलावा राजा कुमार साह की जींस की बायीं जेब से दो और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पीछे की सीट पर बैठे मो. गुलाब की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बायीं जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह कुल पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार के कागजात नहीं दिखा सके पुलिस ने दोनों से बरामद पिस्टल और कारतूस के संबंध में वैध कागजात की मांग की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही संतोषजनक जवाब दे पाए। इसके बाद पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और कार को विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार जब्ती की कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई और जब्ती सूची पर आरोपियों तथा पुलिस बल के सदस्यों के हस्ताक्षर लिए गए। पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ सफेद रंग की हुंडई कार को भी जब्त किया है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-06 DK-2076 बताया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लेकर पहुंची, जहां उनके खिलाफ अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी अलग-अलग जिले के रहने वाले गिरफ्तार राजा कुमार साह उर्फ राजा साह मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड नंबर-3 का रहने वाला है, जबकि मो. गुलाब दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड नंबर-8 का निवासी बताया गया है। कमतौल थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास हथियार कहां से आया था और वे इसे लेकर कहां जा रहे थे। साथ ही पुलिस कार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह (21) और दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा निवासी मो. गुलाब (29) के रूप में हुई है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दीवार में ठोकर मारकर भागने की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर कमतौल थाना की पुलिस टीम विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान करीब 2:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाजितपुर गांव में एक चार पहिया वाहन दीवार में ठोकर मारने के बाद मौके से भाग रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और सत्यापन के लिए वाजितपुर की ओर रवाना हुई। पुलिस के अनुसार, वाजितपुर पहुंचते ही संदिग्ध कार चालक पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया। तीन किलोमीटर दूर टेकटार में घेराबंदी कर कार रोकी पुलिस के मुताबिक पीछा करते हुए टीम तीन किलोमीटर दूर टेकटार गांव पहुंची। यहां पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया गया। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान दोनों की ओर से पुलिस को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद संदेह के आधार पर नियमानुसार दोनों की तलाशी ली गई। इसके अलावा राजा कुमार साह की जींस की बायीं जेब से दो और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पीछे की सीट पर बैठे मो. गुलाब की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बायीं जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह कुल पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार के कागजात नहीं दिखा सके पुलिस ने दोनों से बरामद पिस्टल और कारतूस के संबंध में वैध कागजात की मांग की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही संतोषजनक जवाब दे पाए। इसके बाद पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और कार को विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार जब्ती की कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई और जब्ती सूची पर आरोपियों तथा पुलिस बल के सदस्यों के हस्ताक्षर लिए गए। पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ सफेद रंग की हुंडई कार को भी जब्त किया है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-06 DK-2076 बताया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लेकर पहुंची, जहां उनके खिलाफ अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी अलग-अलग जिले के रहने वाले गिरफ्तार राजा कुमार साह उर्फ राजा साह मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड नंबर-3 का रहने वाला है, जबकि मो. गुलाब दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड नंबर-8 का निवासी बताया गया है। कमतौल थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास हथियार कहां से आया था और वे इसे लेकर कहां जा रहे थे। साथ ही पुलिस कार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *