जोधपुर में इस सप्ताह भी बारिश की संभावना नहीं:मानसून में अब तक सामान्य से 74 प्रशित कम हुई बरसात; जानें-कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में इस सप्ताह भी बारिश की संभावना नहीं:मानसून में अब तक सामान्य से 74 प्रशित कम हुई बरसात; जानें-कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में इस बार मानसून लगभग सूखा ही बीता है। इस पूरे सप्ताह में भी बारिश की उम्मीद न के बराबर है। मौसम विभाग की ओर से भी इस सप्ताह किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं मानसून में अब तक तक 74.8 प्रतिशत बारिश कम रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद न के बराबर नजर आ रही है। सामान्य से कम हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर तक जोधपुर में 264 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 189.2 एमएम बारिश हुई है। यानी सामान्य से 74.8 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। 12 सितंबर तक कोई अलर्ट नहीं, अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है मौसम विभाग के अनुसार आगामी 12 सितंबर तक जोधपुर में किसी भी तरह बारिश का अलर्ट नहीं है। इस दौरान मौसम भी साफ रहेगा। हालांकि बादल छाए रहने से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। वहीं एक-दो दिन के लिए अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन, इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना जताई है, जो 37 डिग्री तक भी रिकॉर्ड हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *