पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांचों गांव में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक रघुनाथ मछुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रघुनाथ की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, रघुनाथ खेल प्रेमी था। फुटबॉल खेलना पसंद करता था। रविवार को घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब तक घरवालों को पता चला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मायके जाने से था परेशान परिजनों के मुताबिक, शनिवार को रघुनाथ की पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से चली गई थी। रघुनाथ उसे समझाकर वापस घर ले आया था। रविवार को उसकी पत्नी की मां गांव पहुंचीं और अपनी बेटी को अपने साथ मायके ले गईं। इसके बाद रघुनाथ कुछ देर तक परेशान नजर आया। परिवार के अनुसार, शाम के समय घर में कोई और नहीं था। इसी दौरान रघुनाथ की हालत खराब हो गई। उसके बड़े भाई ने उसे देखा और इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद सभी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी। जांच के दौरान पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांचों गांव में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक रघुनाथ मछुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रघुनाथ की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, रघुनाथ खेल प्रेमी था। फुटबॉल खेलना पसंद करता था। रविवार को घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब तक घरवालों को पता चला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मायके जाने से था परेशान परिजनों के मुताबिक, शनिवार को रघुनाथ की पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से चली गई थी। रघुनाथ उसे समझाकर वापस घर ले आया था। रविवार को उसकी पत्नी की मां गांव पहुंचीं और अपनी बेटी को अपने साथ मायके ले गईं। इसके बाद रघुनाथ कुछ देर तक परेशान नजर आया। परिवार के अनुसार, शाम के समय घर में कोई और नहीं था। इसी दौरान रघुनाथ की हालत खराब हो गई। उसके बड़े भाई ने उसे देखा और इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद सभी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी। जांच के दौरान पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

