सिंगरौली में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:लाठी से पीटकर हत्या की थी; बीच-बचाव करने आई मां-बेटी को भी पीटा था

सिंगरौली में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:लाठी से पीटकर हत्या की थी; बीच-बचाव करने आई मां-बेटी को भी पीटा था

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के छिरहट मोहल्ले में आरोपी पति को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल, शनिवार को आरोपी ने पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी प्रहलाद मास्कुले ने बताया कि आरोपी रामलाल पनिका पत्नी लीलावती पनिका (37), बेटी और सास के साथ घर में था। शनिवार रात पति-पत्नी के बीच बेटे की मौत को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। सास और बेटी ने बचाने की कोशिश की थी घटना के समय बेटी और सास ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों जान बचाने के लिए पड़ोसियों के घर जाकर छिप गईं। इसके बाद आरोपी घटनास्थल पर लाठी लेकर खड़ा रहा और किसी को भी शव के पास जाने नहीं दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार किया पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मरकोले ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि 16 साल इंतजार के बाद बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन करीब एक साल पहले दंपती के बेटे की मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत के बाद आरोपी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह अक्सर बेटे के बारे में पूछता रहता था। घटना वाली रात भी वह घर पहुंचा और बेटे को वापस लाने की बात कहते हुए पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *