यूथ-कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपनी जान को खतरा बताया:पूर्व मंत्री के बेटे के समर्थकों पर FIR, आरोप-फोन पर धमकाया, सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणियां की

यूथ-कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपनी जान को खतरा बताया:पूर्व मंत्री के बेटे के समर्थकों पर FIR, आरोप-फोन पर धमकाया, सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणियां की

उदयपुर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा ने पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा के समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप लगाया है कि उनके टीम मेंबर को फोन पर धमकी दी गई। जिसमें बोला गया कि आपकी लीडर डॉ. दिव्यानी के आज से उल्टे दिन शुरू हैं। उन्हें तो हम कहीं पर भी रोककर मार सकते हैं। इसके साथ ही आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कपड़े फाड़ने और गंभीर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। बता दें कि दोनों के बीच फोन पर हुई बहस का ऑडियो सामने आया था।
यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दर्ज करवाई FIR यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गोवर्धन विलास थाने में दर्ज एफआईआर में किशन डांगी, भरत रामानुज और अवित खराड़ी के नाम लिखे है। रिपोर्ट के अनुसार- घटना 4 सितंबर की रात 10:30 बजे की है। दिव्यानी ने रिपोर्ट में बताया कि किशन डांगी ने उनके टीम मेंबर को फोन किया। उस वक्त वे खुद भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर जुड़ी हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कटारा की पत्नी सुखबीर कटारा का भाई बताया। आरोप है कि इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जातिगत गालियां और भद्दी टिप्पणियां लिखीं। डॉ. दिव्यानी कटारा ने रिपोर्ट में अपनी जान-माल का गंभीर खतरा जताया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी गिर्वा छगन राजपुरोहित को सौंपी गई है। इस एफआईआर के दर्ज होते ही प्रदेश कांग्रेस तक के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर विवेक कटारा ने रखा था अपना पक्ष इस पूरे मामले पर विवेक कटारा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मेरा मकसद इतना था कि चुनाव में वो कहीं भी जाए तो सब पार्टी के लोगों के साथ-साथ जाए। मैंने पूछा आप अकेले क्यों जा रहे हैं, मैसेज गलत जाता है। मुझे पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक ने कहा कि यह सब क्या चल रहा है तब मैंने कॉल किया और वह भी पार्टी के हित के लिए ही किया था। — ये खबर भी पढ़े… पूर्व-मंत्री के बेटे ने महिला नेता को धमकी दी:ऑडियो आया सामने; कहा- किस हैसियत से वार्डों में जा रही हो, गहलोत के वहां प्रचार करो उदयपुर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा और पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा के बीच फोन पर बहस हो गई। इनकी बातचीत का ऑडियो सामने आया है। (पूरी खबर पढ़े..)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *