Rajasthan News: अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र की पिकअप की टक्कर से मौत, बेटे ने कहा- ‘यह हादसा नहीं, हत्या है’

Rajasthan News: अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र की पिकअप की टक्कर से मौत, बेटे ने कहा- ‘यह हादसा नहीं, हत्या है’

प्रतापगढ़। मंदसौर रोड पर बाइक पर प्रतापगढ़ चिकित्सालय आ रहे पिता-पुत्र को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इसमें पिकअप चालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। जबकि रिपोर्ट पर पिकअप व चालक की तलाश में टीमें भेजी है। थाना प्रभारी शंभूसिंह ने बताया कि हथुनिया थाना क्षेत्र के मोखमपुरा निवासी शाहबाज खां व उसका पुत्र शोहेब खां रविवार को मोटर साइकिल से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय आ रहे थे।

बसाड़ के निकट एक पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल अवस्था में पिता-पुत्र को चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने शाहबाज खां को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अवस्था में शोहेब को उदयपुर रैफर किया गया। जहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद शवों को यहां चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां देर शाम को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया।

बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

इस मामले में शाहबाज खां के पुत्र जावेद खां ने रिपोर्ट दी। जिसमें दोनों की हत्या का आरोप हथुनिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पिकअप की तलाश और जानकारी के लिए टीमें भेजी है।

ट्रेलर-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

इधर, प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सोबनिया ग्राम पंचायत के कूड़ा पाड़ा में पाइप से भरे ट्रेलर और एक बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार रामचंद्र पुत्र नाखुड़ा,निवासी गामदा ग्राम पंचायत दतियार थाना सुहागपुरा की जान चली गई।

accident-3
पीपलखूंट में जब्त किया गया ट्रेलर।

थाना प्रभारी मनीष वैष्णव ने बताया कि हादसे के वक्त रामचंद्र बाइक पर अकेले ही जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पीपलखूंट थाना अधिकारी मनीष वैष्णव अपने पुलिस दल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। हादसे के बाद मृतक के परिजन और क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने रामचंद्र के शव को सडक़ पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। ग्रामीण चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीडि़त परिवार के लिए उचित मुआवजे सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों तथा परिजनों से लगातार समझाइश का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की ओर से शाम तक समझाइश का दौैर चला। बताया गया कि मृतक रामचंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और एक 12 वर्षीय बेटा है, जो अब परिवार का एकमात्र सहारा थे। हादसे की दुखद खबर के बाद से ही परिवार में गहरा मातम छा गया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *