Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey
आज यानी की 07 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। राधिका आप्टे ने बॉलीवुड, साउथ से लेकर ओटीटी तक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस अपने बेबाकी, बोल्ड और निडर अंदाज वाले किरदारों के लिए जानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के वेल्लोर में 07 सितंबर 1985 को राधिका आप्टे का जन्म हुआ था। वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम डॉ. चारुदत्त आप्टे है, जोकि एक न्यूरोसर्जन हैं और पुणे के सह्याद्री हॉस्पिटल के अध्यक्ष रहे हैं। राधिका आप्टे ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से गणित और अर्थशास्त्र में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

फिल्मी सफर

राधिका आप्टे ने थिएटर से अपने करियर की शुरूआत की है। उन्होंने परिवार से आर्थिक मदद नहीं ली। वह शुरूआती दिनों में शेयरिंग रूम में रहती थीं और पैसे बचाने के लिए बस में सफर किया करती थीं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से किया था। हालांकि इस फिल्म में अभिनेत्री का छोटा सा रोल था।
इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और मलयालम फिल्मों में काम किया। राधिका आप्टे ने ‘अंधाधुन’, ‘पैडमैन’, ‘मांझी’, और ‘फोबिया’ जैसे कई शानदारी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज जैसे ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में भी नजर आ चुकी हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘साली मोहब्बत’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। वह अब निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख रही हैं, जिससे एक्ट्रेस बहुमुखी प्रतिभा और बढ़ रही है।

अवॉर्ड

बता दें कि अभिनेत्री को  ‘लस्ट स्टोरीज’ के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी नामांकन और ‘द स्लीपवॉकर्स’ के लिए पाम स्प्रिंग्स शॉर्टफेस्ट में चुना गया है। इसके अलावा उनको ‘पर्च्ड’, ‘फोबिया’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ से प्रशंसा मिली है। तो वहीं कुछ मामलों में अवॉर्ड्स से नामांकन भी दिलाए हैं।

पर्सनल लाइफ

राधिका ने साल 2013 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। दोनों की साल 2011 में लंदन में मुलाकात हुई थी। राधिका और बेनेडिक्ट की शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी। वहीं साल 2024 में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का वेलकम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *