खेत में मिले दो कब्र जैसे गड्ढे मिलने का मामला:पुलिस ने घंटो किया जांच, SP बोले-जंगली जानवर पकड़ने के लिए खोदे गए थे

खेत में मिले दो कब्र जैसे गड्ढे मिलने का मामला:पुलिस ने घंटो किया जांच, SP बोले-जंगली जानवर पकड़ने के लिए खोदे गए थे

सुल्तानपुर के गणेशपुर कैथौली गांव में गन्ने के खेत में दो कब्र जैसे गड्ढे मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कई घंटे तक जांच की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि ये गड्ढे किसी जंगली जानवर, शायद साही, को पकड़ने के लिए खोदे गए थे। खेत में खर-पतवार साफ कर रहे मजदूरों ने सबसे पहले इन गड्ढों को देखा। उन्होंने तुरंत काम रोककर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। गांव के मोहम्मद जमाल ने अपना गन्ने का खेत महादेवपुर निवासी बबलू वर्मा को बटाई पर दिया हुआ है। रविवार सुबह करीब नौ बजे बबलू ने खेत की सफाई के लिए मजदूर लगाए थे। सफाई के दौरान ही मजदूरों ने ये गड्ढे देखे थे। शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि यह बच्चों का खेल हो सकता है। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर सीओ सुनील कुमार सिंह और गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक गड्ढे की खुदाई शुरू कराई। करीब छह फीट गहराई तक खोदने के बाद भी उसमें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। गड्ढे में सिर्फ लकड़ी की एक छोटी लग्गी मिली। दूसरे गड्ढे की खुदाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गड्ढों के बीच करीब 20 फीट की दूरी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *