शहर के इस्लामिया हाई स्कूल परिसर में 8 सितंबर मंगलवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार कैंप की तैयारी तेज कर दी गई है। रोजगार कैंप में जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। कैंप को लेकर जिला नियोजन कार्यालय की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल हो सकें। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि रोजगार कैंप में निजी क्षेत्र की करीब 22 कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार कैंप में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के अलावा आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप स्थल पर पहुंचना होगा। वहां कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शहर के इस्लामिया हाई स्कूल परिसर में 8 सितंबर मंगलवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार कैंप की तैयारी तेज कर दी गई है। रोजगार कैंप में जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। कैंप को लेकर जिला नियोजन कार्यालय की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल हो सकें। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि रोजगार कैंप में निजी क्षेत्र की करीब 22 कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार कैंप में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के अलावा आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप स्थल पर पहुंचना होगा। वहां कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

