बिहार के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट:बाढ़ की चपेट में हैं 18 जिले; गंगा, गंडक-कोसी समेत कई नदियां उफान पर

बिहार के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट:बाढ़ की चपेट में हैं 18 जिले; गंगा, गंडक-कोसी समेत कई नदियां उफान पर

बिहार में मानसून एक्टिर है और कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज यानी सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में बिजली भी गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड और नेपाल में हो रही बारिश की वजह से बिहार की नदियां उफान पर है। इससे 18 जिलों के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बक्सर से भागलपुर तक गंगा लाल निशान से ऊपर बह रही है। पुनपुन नदी खतरे के निशान से 2.75 मीटर ऊपर बह रही है। इसके कारण पटना के दक्षिणी इलाकों में सुरक्षा बांध कई जगह टूट गए हैं। कुछ जगहों पर पानी ओवरफ्लो कर गया। इससे दक्षिण पटना का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है। पटना-गया रेलखंड और मोकामा एनएच पर पानी चढ़ गया है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहटा प्रखंड के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। चारों ओर पानी फैलने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। कई गांवों में घरों तक पहुंचने वाले रास्ते डूब गए हैं। मौसम और बाढ़ से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

भोजपुर में बाढ़ के पानी में फंसा पप्पू यादव का काफिला वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी कमर तक पहुंचा हुआ था। इसी दौरान सांसद का काफिला पानी में फंस गया। पप्पू यादव ने खुद गाड़ी चलाकर पानी से निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उनकी गाड़ी बीच रास्ते में ही फंस गई। गाड़ी के आगे नहीं बढ़ पाने के बाद सांसद बाढ़ के पानी में उतर गए। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण आवागमन, भोजन, पशुओं के चारे और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां सांसद के सामने रखीं। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पटना में 68 mm बारिश दर्ज की गई है। अगले दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन लगातार तेज बारिश की संभावना कम है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद भी उमस बनी रह सकती है। आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहार में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कई जिलों में बादल और स्थानीय स्तर पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, बारिश प्रदेश में एक समान नहीं होगी। आने वाले सप्ताह में कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन बारिश रुकते ही उमस बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राज्य में भारी और लगातार बारिश जैसी स्थिति व्यापक रूप से बनती नहीं दिख रही है। 24 घंटे में मुंगेर में सबसे ज्यादा बारिश बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मुंगेर में 73, पटना में 68, बांका में 67, मुजफ्फरपुर में 65, जबकि जमुई और सीवान में 55 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, मानसून के इस चरण में राज्य में बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से काफी पीछे है। बिहार में अब तक 820.9 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 531.3 mm ही बारिश हुई है। यानी सामान्य से 35% कम बारिश दर्ज की गई है। बिहार में मानसून एक्टिर है और कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज यानी सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में बिजली भी गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड और नेपाल में हो रही बारिश की वजह से बिहार की नदियां उफान पर है। इससे 18 जिलों के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बक्सर से भागलपुर तक गंगा लाल निशान से ऊपर बह रही है। पुनपुन नदी खतरे के निशान से 2.75 मीटर ऊपर बह रही है। इसके कारण पटना के दक्षिणी इलाकों में सुरक्षा बांध कई जगह टूट गए हैं। कुछ जगहों पर पानी ओवरफ्लो कर गया। इससे दक्षिण पटना का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है। पटना-गया रेलखंड और मोकामा एनएच पर पानी चढ़ गया है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहटा प्रखंड के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। चारों ओर पानी फैलने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। कई गांवों में घरों तक पहुंचने वाले रास्ते डूब गए हैं। मौसम और बाढ़ से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

भोजपुर में बाढ़ के पानी में फंसा पप्पू यादव का काफिला वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी कमर तक पहुंचा हुआ था। इसी दौरान सांसद का काफिला पानी में फंस गया। पप्पू यादव ने खुद गाड़ी चलाकर पानी से निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उनकी गाड़ी बीच रास्ते में ही फंस गई। गाड़ी के आगे नहीं बढ़ पाने के बाद सांसद बाढ़ के पानी में उतर गए। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण आवागमन, भोजन, पशुओं के चारे और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां सांसद के सामने रखीं। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पटना में 68 mm बारिश दर्ज की गई है। अगले दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन लगातार तेज बारिश की संभावना कम है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद भी उमस बनी रह सकती है। आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहार में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कई जिलों में बादल और स्थानीय स्तर पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, बारिश प्रदेश में एक समान नहीं होगी। आने वाले सप्ताह में कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन बारिश रुकते ही उमस बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राज्य में भारी और लगातार बारिश जैसी स्थिति व्यापक रूप से बनती नहीं दिख रही है। 24 घंटे में मुंगेर में सबसे ज्यादा बारिश बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मुंगेर में 73, पटना में 68, बांका में 67, मुजफ्फरपुर में 65, जबकि जमुई और सीवान में 55 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, मानसून के इस चरण में राज्य में बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से काफी पीछे है। बिहार में अब तक 820.9 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 531.3 mm ही बारिश हुई है। यानी सामान्य से 35% कम बारिश दर्ज की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *