अमृतसर की रहने वाली कमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में नया खुलासा हुआ है। वह पहले से शादीशुदा थी। अब ससुरालों ने अपनी बहू पर बेटे को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने करीब 2 साल पहले कमलप्रीत को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुराल वालों ने कहा कि इसके बाद 11 फरवरी को बेटा भी टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद बेटे को बहू के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद बेटे को तब शक हुआ जब उसने कमलप्रीत से फोन मांगा, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर बेटे ने अपने ससुर से बातचीत की। ससुर ने भी अकड़ते हुए उससे कहा कि तू कौन होता है फोन मांगने वाला? उसके फोन में उसकी निजी चीजें हैं। इसके बाद शक और बढ़ गया। बेटे ने छिपकर करीब 7 दिन तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, तो एक रात करीब 11 बजे कमलप्रीत एक मुस्लिम युवक के साथ दिखाई दी, जिसका बेटे ने वीडियो बनाया और उसे मौके पर पकड़ लिया था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… कमलप्रीत की सास ने ये बातें बताई… कमलप्रीत कैसे बनी आइरा…4 पॉइंट ******************** ये खबर भी पढ़ें: सिख युवती को ग्रूम कर बनाया मुस्लिम: 2 साल पहले गई लंदन, ड्राइविंग सीखते संपर्क में आई; 2 बीवियों के पति से की शादी अमृतसर की रहने वाली सिख युवती को ग्रूम कर मुस्लिम बना दिया गया। वह करीब 2 साल पहले पढ़ाई के लिए गई लंदन गई थी। अब वह पिछले 1 महीने से अपने माता-पिता को फोन नहीं कर रही थी। जब परिवार को शक हुआ तो सिख कम्युनिटी के लोगों से संपर्क किया। (पढ़ें पूरी खबर)
सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, मुस्लिम युवक संग घूमते पकड़ा

