गोरखपुर में आज 4 घंटे कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती

गोरखपुर में आज 4 घंटे कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सोमवार को कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बन्द रहेगी। विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार ,राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस 3, 11 केवी मोती पोखरा, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र 11 केवी हनुमंतनगर फीडर और स्ट्रेंथेनिंग की वजह से विद्युत उपकेंद्र पकड़ी, गोला ग्रामीण, गोला तहसील और सरहरी की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। इन उपकेंद्रों पर भी रहेगी कटौती इसके अलावा 33/11केवी इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से निकलने वाला दिव्यानगर 2 फीडर की सप्लाई दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ की डाली की छटाई, लता की सफाई और ट्रांसफार्मर के एरिया की सफाई व अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा। जिससे कि एरिया महादेवपुरम बीरबहादुरपुरम शिवपुर दिव्यानगर विस्तार रामायण पार्क बसेरा प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि कटौती से पहले बिजली से संबंधित सभी जरूरी काम निपटा लें। ताकि कोई परेशानी न रहे। जैसे ही काम पूरा हो जाएगा सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *