दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:खड़ी जोड़ के पास हादसा, आष्टा से घर लौट रहा था व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम

दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:खड़ी जोड़ के पास हादसा, आष्टा से घर लौट रहा था व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम

देवास के खड़ी जोड़ के पास रविवार को दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार रमेश प्रजापति की मौत हो गई। रमेश आष्टा से अपने घर खड़ीहाट लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को देवास जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश प्रजापति खड़ीहाट के रहने वाले थे। उनके बेटे रोहित प्रजापति ने बताया कि रमेश किसी काम से आष्टा गए थे। वहां से वे बाइक से घर लौट रहे थे। रमेश जैसे ही खड़ी जोड़ के पास पहुंचे, भोपाल की ओर जा रहे दूध टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव किया। बाद में पुलिस ने टैंकर को थाने में खड़ा करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देवास जिला अस्पताल में रमेश का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस टैंकर चालक और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *