IDA ग्रेटर कटिहार की नई कार्यकारिणी बनी, डॉ. वासिफअख्तर अध्यक्ष:डॉ. पीएन झा सचिव बने, 20 जिलों के डॉक्टर हुए शामिल

IDA ग्रेटर कटिहार की नई कार्यकारिणी बनी, डॉ. वासिफअख्तर अध्यक्ष:डॉ. पीएन झा सचिव बने, 20 जिलों के डॉक्टर हुए शामिल

कटिहार इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की ग्रेटर कटिहार ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। डॉ. वासिफ अख्तर को अध्यक्ष और डॉ. पीएन झा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में बिहार के करीब 20 जिलों से डेंटल डॉक्टरों ने भाग लिया। शहर के गामी टोला स्थित एक निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन IDA बिहार के अध्यक्ष डॉ. मेजर पुलिन बी. वर्मा, सचिव डॉ. कुमार मानवेन्द्र और जिले के वरिष्ठ डेंटल डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी नई कार्यकारिणी में डॉ. वासिफ अख्तर को अध्यक्ष, डॉ. मिसबाहउल मन्नान को निर्वाचित अध्यक्ष, डॉ. पीएन झा को सचिव, डॉ. खालिद वहीद को संयुक्त सचिव, डॉ. निशांत सोनी को सहायक सचिव और डॉ. अभिषेक कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा 28 डेंटल डॉक्टरों को संगठन का सामान्य सदस्य बनाया गया। जिले के डॉक्टरों को एकजुट करने पर जोर नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी डेंटल डॉक्टरों को संगठन के मंच पर एकजुट करना और आम लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। संगठन की ओर से दांतों की बीमारियों से बचाव और बेहतर देखभाल को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई। लगाए जाएंगे मुफ्त डेंटल कैंप IDA की नई टीम आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुफ्त डेंटल कैंप आयोजित करेगी। कैंप में लोगों के दांतों की जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें दांतों की सही देखभाल, मौखिक स्वच्छता और दांतों से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। कटिहार इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की ग्रेटर कटिहार ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। डॉ. वासिफ अख्तर को अध्यक्ष और डॉ. पीएन झा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में बिहार के करीब 20 जिलों से डेंटल डॉक्टरों ने भाग लिया। शहर के गामी टोला स्थित एक निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन IDA बिहार के अध्यक्ष डॉ. मेजर पुलिन बी. वर्मा, सचिव डॉ. कुमार मानवेन्द्र और जिले के वरिष्ठ डेंटल डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी नई कार्यकारिणी में डॉ. वासिफ अख्तर को अध्यक्ष, डॉ. मिसबाहउल मन्नान को निर्वाचित अध्यक्ष, डॉ. पीएन झा को सचिव, डॉ. खालिद वहीद को संयुक्त सचिव, डॉ. निशांत सोनी को सहायक सचिव और डॉ. अभिषेक कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा 28 डेंटल डॉक्टरों को संगठन का सामान्य सदस्य बनाया गया। जिले के डॉक्टरों को एकजुट करने पर जोर नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी डेंटल डॉक्टरों को संगठन के मंच पर एकजुट करना और आम लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। संगठन की ओर से दांतों की बीमारियों से बचाव और बेहतर देखभाल को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई। लगाए जाएंगे मुफ्त डेंटल कैंप IDA की नई टीम आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुफ्त डेंटल कैंप आयोजित करेगी। कैंप में लोगों के दांतों की जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें दांतों की सही देखभाल, मौखिक स्वच्छता और दांतों से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *