Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का सामना? जानें पूरा गणित

Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का सामना? जानें पूरा गणित

Women’s Asia Cup 2026 में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से शिकस्‍त दी है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को महज 55 रनों पर समेट दिया, जो उसका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे कम स्‍कोर था। इसके बाद टीम इंडिया ने आसानी से 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली। भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई है, लेकिन अभी तक सेमीफाइनल की तस्‍वीर साफ नहीं हो सकी है। आइये आपको भी बताते हैं कि सेमीफाइनल में भारत का सामना कौन-सी टीम से हो सकता है?

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत जानें पूरे समीकरण

एशिया कप में आज रविवार को ग्रुप-बी में श्रीलंका और बांग्‍लादेश के बीच बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। अगर, श्रीलंका की महिला टीम इस मैच को जीतने में सफल रहती है, तो भारत का सामना बांग्‍लादेश और यूएई के मैच की विजेता टीम से होगा। वहीं, अगर बांग्‍लादेश की टीम श्रीलंका को हरा देती है और फिर ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में यूएई को हरा देती है, तो फिर वह इस ग्रुप से शीर्ष पर रहते हुए क्‍वालीफाई करेगी। ऐसे में श्रीलंका की टीम ग्रुप बी से दूसरे नंबर पर रहते हुए क्‍वालीफाई करेगी और सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा।

वहीं, महिला एशिया कप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो भारतीय टीम ग्रुप-ए से क्‍वालीफाई कर चुकी है। इस ग्रुप से पाकिस्‍तान की टीम हांगकांग को हराकर नॉकआउट में जगह बनाने वाली दूसरी टीम हो सकती है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका लगभग क्‍वालीफाई कर चुकी है। इस ग्रुप से दूसरी टीम बांग्‍लादेश या फिर यूएई हो सकती है।

महिला एशिया कप 2026: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-ए रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 भारत (Q) 3 3 0 0 6 +5.471
2 पाकिस्तान 2 1 1 0 2 -0.569
3 थाईलैंड 3 1 2 0 2 -2.050
4 हांगकांग 2 0 2 0 0 -3.575
ग्रुप-बी रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 श्रीलंका 2 2 0 0 4 +4.129
2 बांग्लादेश 1 1 0 0 2 +3.550
3 यूएई 2 1 1 0 2 -0.782
4 इंडोनेशिया (E) 3 0 3 0 0 -3.203

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *