बांका में पोखर में डूबने से बच्चे की मौत:रक्षाबंधन पर ननिहाल आया था सत्यम, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

बांका में पोखर में डूबने से बच्चे की मौत:रक्षाबंधन पर ननिहाल आया था सत्यम, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। चंसार पोखर में डूबने से भदरिया गांव निवासी नवीन तांती के बेटे सत्यम कुमार की जान चली गई। सत्यम रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मां पायल देवी के साथ ननिहाल बनाहरा आया था। त्योहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पोखर में डूबने की खबर परिवार को मिली। स्थानीय मजदूरों ने पोखरे से बाहर निकाला जानकारी के अनुसार, रविवार को रक्षाबंधन को लेकर परिवार में उत्सव का माहौल था। इसी दौरान सत्यम चंसार पोखर की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि नहाने या पानी के पास जाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चे के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मजदूरों ने पोखर में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां बेसुध सत्यम की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां पायल देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। सत्यम की छोटी बहनें लक्ष्मी कुमारी और कुमकुम कुमारी भी भाई की मौत से सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं सत्यम की मौत से भदरिया, बनाहरा समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक रक्षाबंधन की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। परिजन बच्चे की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। चंसार पोखर में डूबने से भदरिया गांव निवासी नवीन तांती के बेटे सत्यम कुमार की जान चली गई। सत्यम रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मां पायल देवी के साथ ननिहाल बनाहरा आया था। त्योहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पोखर में डूबने की खबर परिवार को मिली। स्थानीय मजदूरों ने पोखरे से बाहर निकाला जानकारी के अनुसार, रविवार को रक्षाबंधन को लेकर परिवार में उत्सव का माहौल था। इसी दौरान सत्यम चंसार पोखर की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि नहाने या पानी के पास जाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चे के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मजदूरों ने पोखर में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां बेसुध सत्यम की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां पायल देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। सत्यम की छोटी बहनें लक्ष्मी कुमारी और कुमकुम कुमारी भी भाई की मौत से सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं सत्यम की मौत से भदरिया, बनाहरा समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक रक्षाबंधन की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। परिजन बच्चे की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *