गुमला में बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक:2 युवकों की मौके पर ही हो गई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

गुमला में बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक:2 युवकों की मौके पर ही हो गई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया केसीपारा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गिंडरा महुआ टोली निवासी रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, बालू से लदा एक ट्रैक्टर नदी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर पास से गुजर रहे एक टुकटुक ऑटो से जा टकराए। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद बाइक और टुकटुक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर और टुकटुक ऑटो के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शवों से लिपटकर रोने लगे। परिजनों के विलाप से घटनास्थल का माहौल बेहद गमगीन हो गया। ग्रामीण मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भी ग्रामीण अड़े हुए हैं। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही सदर थानेदार दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, फरार वाहन चालकों की तलाश और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू ढुलाई का आरोप ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एनजीटी के नियमों के बावजूद बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों से लगातार बालू का परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बालू लदे ट्रैक्टरों के चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी के कारण सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन और राहगीर भी खतरे में रहते हैं। रविवार की दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा इसी मुद्दे को लेकर और बढ़ गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने, बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों की जांच करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया केसीपारा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गिंडरा महुआ टोली निवासी रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, बालू से लदा एक ट्रैक्टर नदी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर पास से गुजर रहे एक टुकटुक ऑटो से जा टकराए। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद बाइक और टुकटुक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर और टुकटुक ऑटो के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शवों से लिपटकर रोने लगे। परिजनों के विलाप से घटनास्थल का माहौल बेहद गमगीन हो गया। ग्रामीण मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भी ग्रामीण अड़े हुए हैं। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही सदर थानेदार दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, फरार वाहन चालकों की तलाश और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू ढुलाई का आरोप ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एनजीटी के नियमों के बावजूद बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों से लगातार बालू का परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बालू लदे ट्रैक्टरों के चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी के कारण सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन और राहगीर भी खतरे में रहते हैं। रविवार की दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा इसी मुद्दे को लेकर और बढ़ गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने, बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों की जांच करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *