मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आरक्षण को लेकर बयान दिया है। कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में किसी तरह के संशोधन की आवश्यकता नहीं है। जो व्यवस्था है वो ही रहे। दरअसल, पिछले दिनों आरक्षण को लेकर एनडीए के घटक दलों के नेताओं के बीच अलग-अलग राय सामने आई है। हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन की ओर से एससी-एसटी आरक्षण में सब-कैटेगरी यानी आरक्षण के भीतर अलग हिस्सेदारी की जरूरत की बात कही गई थी। वहीं, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने आरक्षण में बदलाव और क्रीमी लेयर जैसे मुद्दों का विरोध किया है। इन सब के बाद कुशवाहा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीतामढ़ी जाने के क्रम में सरदारपुर स्थित दरभंगा मोड़ के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहीद रामफल मंडल के परिजन से मिलेंगे उपेंद्र कुशवाहा रविवार को सीतामढ़ी में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद रामफल मंडल के परिजन से मिलने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि रामफल मंडल स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए थे और उन्हें फांसी दी गई थी। उनके सम्मान में भारत सरकार से स्मृति डाक टिकट जारी करने की मांग की गई थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है। कुशवाहा ने कहा कि शहीद रामफल मंडल के सम्मान में स्मृति डाक टिकट जारी होने को लेकर सीतामढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी पहुंचकर वे शहीद रामफल मंडल के परिजन से मुलाकात करेंगे, उनके घर जाएंगे और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीकर सीतामढ़ी रवाना हो गए सीतामढ़ी जाने के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का मुजफ्फरपुर के सरदारपुर स्थित दरभंगा मोड़ के पास राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुशवाहा कुछ देर वहां रुके और कार्यकर्ताओं के साथ चाय भी पी। इसके बाद वे सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आरक्षण को लेकर बयान दिया है। कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में किसी तरह के संशोधन की आवश्यकता नहीं है। जो व्यवस्था है वो ही रहे। दरअसल, पिछले दिनों आरक्षण को लेकर एनडीए के घटक दलों के नेताओं के बीच अलग-अलग राय सामने आई है। हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन की ओर से एससी-एसटी आरक्षण में सब-कैटेगरी यानी आरक्षण के भीतर अलग हिस्सेदारी की जरूरत की बात कही गई थी। वहीं, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने आरक्षण में बदलाव और क्रीमी लेयर जैसे मुद्दों का विरोध किया है। इन सब के बाद कुशवाहा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीतामढ़ी जाने के क्रम में सरदारपुर स्थित दरभंगा मोड़ के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहीद रामफल मंडल के परिजन से मिलेंगे उपेंद्र कुशवाहा रविवार को सीतामढ़ी में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद रामफल मंडल के परिजन से मिलने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि रामफल मंडल स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए थे और उन्हें फांसी दी गई थी। उनके सम्मान में भारत सरकार से स्मृति डाक टिकट जारी करने की मांग की गई थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है। कुशवाहा ने कहा कि शहीद रामफल मंडल के सम्मान में स्मृति डाक टिकट जारी होने को लेकर सीतामढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी पहुंचकर वे शहीद रामफल मंडल के परिजन से मुलाकात करेंगे, उनके घर जाएंगे और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीकर सीतामढ़ी रवाना हो गए सीतामढ़ी जाने के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का मुजफ्फरपुर के सरदारपुर स्थित दरभंगा मोड़ के पास राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुशवाहा कुछ देर वहां रुके और कार्यकर्ताओं के साथ चाय भी पी। इसके बाद वे सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए।

