बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम:सहरसा में एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा; 3 अरेस्ट

बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम:सहरसा में एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा; 3 अरेस्ट

सहरसा के सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित सहुरिया के हनुमान टोला में राशन वितरण के दौरान हुए विवाद में 45 वर्षीय अर्जुन सादा की मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम कराकर रविवार को अर्जुन का शव उनके घर लाया गया। शव पहुंचने के बाद उनकी 80 वर्षीय मां पविया देवी की भी मौत हो गई। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने को लेकर विवाद पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें अर्जुन सादा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। शव देखने के बाद मां की बिगड़ी तबीयत रविवार को अर्जुन का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार, बेटे का शव देखने के बाद उनकी 80 वर्षीय मां पविया देवी अचेत होकर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। अर्जुन अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। 6 महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ केस अर्जुन सादा के भाई अरविंद सादा के आवेदन पर चिड़ैया थाने में छह महिलाओं समेत कुल 20 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने 24 घंटे में 3 आरोपियों को पकड़ा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ निशीकांत भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, सूरज कुमार और शंकर कुमार शामिल हैं। तीनों कोकराहां टोल सहुरिया के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सहरसा के सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित सहुरिया के हनुमान टोला में राशन वितरण के दौरान हुए विवाद में 45 वर्षीय अर्जुन सादा की मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम कराकर रविवार को अर्जुन का शव उनके घर लाया गया। शव पहुंचने के बाद उनकी 80 वर्षीय मां पविया देवी की भी मौत हो गई। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने को लेकर विवाद पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें अर्जुन सादा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। शव देखने के बाद मां की बिगड़ी तबीयत रविवार को अर्जुन का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार, बेटे का शव देखने के बाद उनकी 80 वर्षीय मां पविया देवी अचेत होकर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। अर्जुन अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। 6 महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ केस अर्जुन सादा के भाई अरविंद सादा के आवेदन पर चिड़ैया थाने में छह महिलाओं समेत कुल 20 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने 24 घंटे में 3 आरोपियों को पकड़ा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ निशीकांत भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, सूरज कुमार और शंकर कुमार शामिल हैं। तीनों कोकराहां टोल सहुरिया के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *