BSF ने West Bengal सीमा पर 17.40 करोड़ रुपये का Gold पकड़ा

BSF ने West Bengal सीमा पर 17.40 करोड़ रुपये का Gold पकड़ा

कोलकाता, छह सितंबर पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गश्ती टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है और उसके कब्जे से तस्करी कर लाए गए 17.40 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम नदिया जिले की हलदरपाड़ा सीमा चौकी के पास हुई।

इस क्षेत्र की सुरक्षा बीएसएफ की 32वीं बटालियन करती है। अधिकारियों ने बताया कि पांच सितंबर को बांग्लादेशी नागरिक से कुल 89 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए जिनका वज़न 11.28 किलोग्राम से अधिक और कीमत 17.40 करोड़ रुपये थी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने जांच के लिए आरोपी को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को सौंप दिया है।

आंकड़ों के अनुसार, सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बटालियन ने विशेष टीम तैनात की हैं। इन टीमों ने अगस्त 2023 से अब तक 100 करोड़ रुपये मूल्य के 120 किलोग्राम से अधिक सोने की जब्ती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *