Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए।
Vaibhav Suryavanshi Tilak Varma Clash: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ईस्ट जोन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की, जिसमें वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले तिलक वर्मा के साथ उन्हें बहस करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सिराज के ओवर के दौरान हुई बहस
सूर्यवंशी ने 37 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद सिराज के एक ही ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। सिराज के ओवर के दौरान तिलक वर्मा लगातार उन्हें कुछ कह रहे थे। पहली बार सूर्यवंशी ने मुस्कुराकर टाल दिया, लेकिन ओवर के बीच में जब तिलक वर्मा लगातार उनसे कुछ कहते नजर आए तो वह उनके पास पहुंच गए। इस दौरान तिलक वर्मा ने उनके सीने पर हाथ मारा, लेकिन सूर्यवंशी ने उन्हें रोक लिया और दोनों को बीच मैदान पर बहस करते देखा गया। हालांकि, मामला अब तक साफ नहीं हो पाया कि ऐसा क्यों हुआ।
31 ओवर तक गिरे 3 विकेट
इस मुकाबले में साउथ जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, तो ईश्वरन ने 72 रन बनाए। इसके बाद सुदीप कुमार 6 रन बनाकर आउट हो गए। 31 ओवर तक साउथ जोन ने तीन विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए थे।
ईस्ट जोन जहां तीसरी बार खिताब जीतने की राह पर मैदान पर उतरी है, तो साउथ जोन 13 बार ट्रॉफी उठा चुकी है और 2023 में उन्होंने आखिरी खिताब जीता था। हालांकि, ईस्ट जोन का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। उन्होंने पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को बुरी तरह हरा दिया, तो सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई।
Sports – Patrika | CMS



