82 की अभिनेत्री तनुजा ने देखी हनुमान अंश, तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- दिल को छू गई

82 की अभिनेत्री तनुजा ने देखी हनुमान अंश, तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- दिल को छू गई

Veteran Actress Tanuja Praised Hanuman Ansh Film: बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए परचम लहरा रही फिल्म हनुमान अंश 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना खुद मेकर्स ने भी नहीं की थी। जहां सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं, अब बॉलीवुड की दिग्गज और वरिष्ठ अभिनेत्री तनुजा हनुमान अंश देखने पहुंची। 82 साल की एक्ट्रेस के साथ इस दौरान उनकी छोटी बेटी और अभिनेत्री तनिशा भी नजर आईं। तनुजा ने कहा कि ये फिल्म उनके दिल को छू गई। वहीं, तनिशा मुखर्जी ने भी कई बातें बताई।

अभिनेत्री तनुजा ने देखी हनुमान अंश

हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन और उनके भक्तिमय संदेशों पर आधारित फिल्म है। इसी को देखने तनुजा पहुंची थीं। उन्होंने फिल्म को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। तनुजा ने कहा, “फिल्म शानदार है। हर सीन पूरी तरह से हमने एंजॉय किया और इस फिल्म ने दिल को छू लिया।”

तनिशा ने भी आगे अपनी मां की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी हां! ये फिल्म सच में काफी अच्छी है। काफी अच्छे तरीके से इस फिल्म का निर्देशन किया गया है और इस फिल्म का पहला फ्रेम ही काफी मजबूत और भावुक करने वाला है। फिल्म के गानों को भी खूबसूरती से गाया गया है और हर गाना हर सीन को समझा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे वो गाने नहीं बल्कि एक साधारण सी बातचीत हो। डायलॉग और फिल्म की स्क्रिप्ट दोनों दिल को छूने वाले हैं।

तनिशा ने आगे कहा, “हर कलाकार की एक्टिंग भी जबरदस्त है। इस पूरी फिल्म के दौरान मेरी आंखों से आंसू बहते रहे। सच में काफी सुंदरता से इसे डायरेक्ट किया गया है।”

फिल्म की शुरुआत हुई थी धीमी

बता दें, फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को खासा रिस्पांस नहीं मिला था, लगभग 2 हफ्ते बाद फिल्म ने ऐसा रफ्तार पकड़ी की हर कोई हैरान रह गया। फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं और अब भी फिल्म का जलवा कायम ह। इसने अब तक भारत में लगभग 99.13 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है।

डायरेक्टर ने नहीं ली थी फीस

फिल्म के डारेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी फीस माफ कर दी थी। ‘द रौनक पॉडकास्ट’ में फिल्म को लेकर बात करते बताया कि उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है।

विशाल बोले, “मैं इस फिल्म का निर्माता और निर्देशक दोनों हूं, इसलिए मैंने फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं ली थी। इस फिल्म को बनाने के दौरान सेट पर खास बातों का ध्यान रखा गया था। सेट पूरी तरह से शाकाहारी था और हम हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते थे। असल में, फिल्म की रिलीज से लगभग 4.5 महीने पहले मैं सिर्फ फ्रूट डाइट पर था। जिसका फल हमें इसकी सफलता से मिला है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *