जन्माष्टमी जागरण में पिस्टल लहराते पिंटू तिवारी गिरफ्तार:सीतामढ़ी में ग्रामीणों ने उसे पोल से बांधकर पीटा, पुलिस ने पिस्टल और बाइक जब्त की

जन्माष्टमी जागरण में पिस्टल लहराते पिंटू तिवारी गिरफ्तार:सीतामढ़ी में ग्रामीणों ने उसे पोल से बांधकर पीटा, पुलिस ने पिस्टल और बाइक जब्त की

सीतामढ़ी में जन्माष्टमी जागरण के दौरान 2 युवक हथियार लेकर पहुंचे और उसे लहराने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और तुरंत एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय गांव की है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी के बेटे पिंटू तिवारी के तौर पर हुई है। उसका फरार साथी मेजरगंज के सैनिक रोड निवासी निखिल कुमार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को बांधकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर मेजरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल मिली है। साथ ही, मौके से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सोनौल महोदय गांव में जागरण कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है और फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई हो रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। सीतामढ़ी में जन्माष्टमी जागरण के दौरान 2 युवक हथियार लेकर पहुंचे और उसे लहराने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और तुरंत एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय गांव की है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी के बेटे पिंटू तिवारी के तौर पर हुई है। उसका फरार साथी मेजरगंज के सैनिक रोड निवासी निखिल कुमार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को बांधकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर मेजरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल मिली है। साथ ही, मौके से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सोनौल महोदय गांव में जागरण कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है और फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई हो रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *