IAS Nidhi Nivedita: राज्य सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के 11 आइएएस अफसरों के तबादले किए हैं। हटाए गए अफसरों में आइएएस निधि निवेदिता का भी नाम है। वे महिला एवं बाल विकास विभाग में आयुक्त थीं। आइएएस निधि का विभागीय मंत्री निर्मला भूरिया से टकराव चल रहा था। मंत्री ने अधिकारी के बर्ताव की सीएम मोहन यादव से शिकायत कर दी थी जिसपर उन्होंने सख्ती दिखाई। इसके बाद निधि निवेदिता को विभाग से हटा दिया गया। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
आइएएस निधि निवेदिता की कार्यप्रणाली से महिला एवं बाल विभाग के कर्मचारी अधिकारी नाराज हो गए थे, वे आंदोलन तक कर चुके थे। यहां तक कि 10-12 अफसर-कर्मी वीआरएस का फॉर्म भी भर चुके थे।
मंत्री निर्मला भूरिया ने आइएएस निधि निवेदिता की सीएम मोहन यादव से काफी शिकायतें की
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय में फाइलों का मूवमेंट भी ठीक नहीं था। नाराज विभागीय मंत्री निर्मला भूरिया ने आइएएस निधि निवेदिता की सीएम मोहन यादव से काफी शिकायतें की थीं। इस आधार पर सरकार ने उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग से हटा दिया।
आइएएस निधि निवेदिता को अब प्रमुख राजस्व आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
जैन, सनोडिया को मिला उज्जैन
आइएएस अफसर नेहा जैन और राज्य प्रशासनिक सेवा के ओमप्रकाश सनोडिया को उज्जैन में काम करने का अवसर मिला है। जैन इंदौर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर संचालक थीं, जिन्हें उज्जैन में स्मार्ट सिटी सीईओ व अपर आयुक्त नगर निगम बनाया है। सनोडिया विदिशा जिपं सीईओ थे, जिन्हें अपर मेलाधिकारी उज्जैन बनाया है।
अफसर-वर्तमान पदस्थापना-नई पदस्थापना
अनिल सुचारी- आयुक्त सागर -एमडी भंडार गृह निगम
दिलीप कुमार- आयुक्त उद्योग -आयुक्त सागर
अनुभा श्रीवास्तव- प्रमुख राजस्व आयुक्त- सचिव राजस्व
सतेंद्र सिंह- आयुक्त सह संचालक -सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक
नेहा मारव्या सिंह- संचालक आदिम जाति, क्षेत्रीय प्रबंधक योजनाएं-संचालक अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम
निधि निवेदिता- आयुक्त महिला एवं बाल विकास- प्रमुख राजस्व आयुक्त
अनुराग वर्मा- एमडी भंडार गृह निगम- एमडी नान
मयंक अग्रवाल- एमडी पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉर्पोरेशन- सीईओ वीबी जीरामजी
संदीप जीआर- सह श्रम आयुक्त इंदौर- आयुक्त महिला एवं बाल विकास
अवि प्रसाद -सीईओ रोजगार गारंटी परिषद- एमडी पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉर्पो.
नेहा जैन- अपर संचालक नर्मदाघाटी सीईओ स्मार्ट सिटी विकास प्राधिकरण उज्जैन

