संजय राउत बोले- जेल जाने के बाद उन्हें कैंसर हुआ:राहुल ने पॉइजन टेस्ट की सलाह दी थी, शिवसेना यूबीटी सांसद ने 100 दिन जेल में बिताए थे

संजय राउत बोले- जेल जाने के बाद उन्हें कैंसर हुआ:राहुल ने पॉइजन टेस्ट की सलाह दी थी, शिवसेना यूबीटी सांसद ने 100 दिन जेल में बिताए थे

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें जेल में रहने के दौरान ही कैंसर की बीमारी शुरू हुई थी। राउत 2022 में पत्रा चॉल पुनर्विकास मामले में कथित भूमिका के चलते 100 से ज्यादा दिन जेल में रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें टॉक्सिसिटी टेस्ट कराने की सलाह दी थी, ताकि पता चल सके कि उनके खाने में जहर तो नहीं मिलाया गया था। राउत ने कहा कि मौजूदा सरकार इतनी क्रूर है कि वह कुछ भी कर सकती है। जेल में रहे दूसरे राजनीतिक नेताओं की हालत भी खराब है। 2022 में संजय राउत की गिरफ्तारी, मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद रहे संजय राउत को 1 अगस्त 2022 को ED ने गिरफ्तार किया था। वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में 101 दिन रहे। 9 नवंबर 2022 को PMLA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए। संजय की गिरफ्तारी गोरेगांव के पत्रा चॉल पुनर्विकास प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी। ED ने राउत पर मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी भूमिका का आरोप लगाया था। राउत ने आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था। संजय को 2025 में कैंसर का पता चला, इलाज जारी संजय राउत के मुताबिक, उन्हें पेट के कैंसर का पता नवंबर 2025 में दिवाली से करीब 2-4 दिन पहले चला था। उनके भाई सुनील राउत ने जांच के लिए ब्लड टेस्ट कराया था, जिसके बाद कैंसर की पुष्टि हुई। ————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *