पटना के फुलवारी शरीफ में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। भाइयों ने इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति फरार है। पीड़िता ने बताया कि कमरे में बंद करने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और ब्लेड से उसके शरीर पर कई जगह चेहरा, गला, हाथ, सीना, नाक पर वार किए। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है। पति की तलाश में छापेमारी हो रही है। दहेज के लिए परेशान किया जाता था घायल महिला ने बयान में बताया कि उसका निकाह नवंबर 2021 में फुलवारी शरीफ के बौली मोहल्ला निवासी साजिद इमाम उर्फ अप्पू (पिता अली इमाम) से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि शादी के करीब 3 महीने बाद से ही पति और ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और घरेलू काम को लेकर भी उसे तंग किया जाता था। पीड़िता ने मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 31 अगस्त को पति ने उसका मोबाइल फोन देखा। मोबाइल में एक दूर के रिश्तेदार से हुई बातचीत को लेकर पति नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया।
भाइयों ने बचाई जान पीड़िता ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह फेडरल कॉलोनी स्थित अपने मायके पहुंची। इसी दौरान करीब साढ़े छह बजे उसका पति वहां पहुंच गया। उस समय उसके माता-पिता घर से बाहर थे। इसके बाद पति उसे एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। मारपीट करने लगा। चीख सुनकर ऊपर की मंजिल पर मौजूद भाइयों को घटना की जानकारी मिली। भाई दरवाजा तोड़कर कमरे में आए। जिसके बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। पटना के फुलवारी शरीफ में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। भाइयों ने इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति फरार है। पीड़िता ने बताया कि कमरे में बंद करने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और ब्लेड से उसके शरीर पर कई जगह चेहरा, गला, हाथ, सीना, नाक पर वार किए। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है। पति की तलाश में छापेमारी हो रही है। दहेज के लिए परेशान किया जाता था घायल महिला ने बयान में बताया कि उसका निकाह नवंबर 2021 में फुलवारी शरीफ के बौली मोहल्ला निवासी साजिद इमाम उर्फ अप्पू (पिता अली इमाम) से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि शादी के करीब 3 महीने बाद से ही पति और ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और घरेलू काम को लेकर भी उसे तंग किया जाता था। पीड़िता ने मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 31 अगस्त को पति ने उसका मोबाइल फोन देखा। मोबाइल में एक दूर के रिश्तेदार से हुई बातचीत को लेकर पति नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया।
भाइयों ने बचाई जान पीड़िता ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह फेडरल कॉलोनी स्थित अपने मायके पहुंची। इसी दौरान करीब साढ़े छह बजे उसका पति वहां पहुंच गया। उस समय उसके माता-पिता घर से बाहर थे। इसके बाद पति उसे एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। मारपीट करने लगा। चीख सुनकर ऊपर की मंजिल पर मौजूद भाइयों को घटना की जानकारी मिली। भाई दरवाजा तोड़कर कमरे में आए। जिसके बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया।

