जन्माष्टमी पर यादव समाज ने प्रतिमाओं का किया सम्मान:रैली निकाली, बोले-शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत

जन्माष्टमी पर यादव समाज ने प्रतिमाओं का किया सम्मान:रैली निकाली, बोले-शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते सागर के राहतगढ़ में यादव समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम से पहले नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली गई। रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है। यादव समाज अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ में जल्द संदीपनी विद्यालय का निर्माण होगा। यह सर्वसुविधायुक्त विद्यालय 35 करोड़ की लागत से बनेगा। समाज की असली ताकत युवा पीढ़ी उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए बच्चे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सभी समाजों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ें और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करें। समाज की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है और जब युवा शिक्षा एवं संस्कार से जुड़ते हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं।
इस दौरान पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, शिवशंकर यादव जिलाध्यक्ष, हृदय यादव, जिला उपाध्यक्ष बब्बू यादव प्रमोद यादव पथरिया, अनिरुद्ध यादव, सुनील यादव पढ़ा, वीरसिंह यादव, ब्रजेश यादव, राजकुमार यादव, मनोहर यादव, रामबाबू यादव, अजीत यादव, मुंशीलाल यादव समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *