मुरैना के शासकीय जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को परिवहन विभाग ने 9 से ज्यादा एम्बुलेंस की जांच की। इनमें 3 एम्बुलेंस में मोटरयान नियमों का पालन नहीं मिला। तीनों को जब्त कर ट्रैफिक थाने के परिसर में खड़ा कराया गया। टीम ने एम्बुलेंस में प्राथमिक चिकित्सा पेटी, अग्निशमन यंत्र, वाहन का अनुबंध और जरूरी दस्तावेज देखे। जांच में नियमों का पालन नहीं मिलने पर 3 एम्बुलेंस जब्त की गईं। इसके अलावा 2 एम्बुलेंस के चालान काटे गए। इनसे 4 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। जब्त 3 एम्बुलेंस से करीब 25 हजार रुपए का राजस्व वसूल होना संभावित बताया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर जांच परिवहन विभाग के अनुसार, कार्रवाई परिवहन आयुक्त और कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर हुई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पीएस भिलाला के नेतृत्व में टीम ने जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस की जांच की।

