प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 300 शिक्षकों को किया सम्मानित:गुरु गौरव सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा- शिक्षक ही बच्चों का भविष्य बनाते हैं

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 300 शिक्षकों को किया सम्मानित:गुरु गौरव सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा- शिक्षक ही बच्चों का भविष्य बनाते हैं

ललितपुर में शनिवार को प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आर ई मिशन विद्यालय में गुरु गौरव सम्मान समारोह किया। यह सम्मान समारोह प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन और नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन की मुख्य मौजूदगी में हुआ। इस समारोह में जिले के 100 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के 300 से ज्यादा शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों का भविष्य बनाते हैं। वे ही बच्चों के पहले गुरु होते हैं। देखें, 6 तस्वीरें… कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ की महामंत्री शकुंतला कुशवाहा, सामंती सराफ, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री ध्रुव साहू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम खजुरिया, संगठन मंत्री आकाश मसीह, ऑडिटर हिमांशु राठौर, जखौरा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, मड़ावरा ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह विश्वकर्मा, बिरधा ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह यादव, तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा, बार ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक दिवाकर और महरौनी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इनके अलावा, जिले के अन्य प्रबंधक विजय सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, मोहन सैनी, सतीश पुरोहित, किशोर मैथ्यूज, अजय बरया और डी एस विवेक समेत कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *