बारां में निकाय चुनावों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने और अफवाहों से बचने का दिया संदेश

बारां में निकाय चुनावों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने और अफवाहों से बचने का दिया संदेश

आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से शनिवार शाम को बारां पुलिस व प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख प्रताप चौक से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, चारमूर्ति चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासित तरीके से मार्च करते हुए आम लोगों को निष्पक्ष, भयमुक्त होकर मतदान करने और अफवाहों से बचने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निकाय चुनावों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में एएसपी सौरभ तिवाड़ी, एसडीएम रामावतार मीणा, डीएसपी रोहिताश, कोतवाली सीआई हीरा लाल पूनिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *