कन्नौज हादसा: मां से बोल कर निकला था अनुराग कि झांकी देखकर वापस आ जाएगा, बाइक सवार 3 की मौत

कन्नौज हादसा: मां से बोल कर निकला था अनुराग कि झांकी देखकर वापस आ जाएगा, बाइक सवार 3 की मौत

Kannauj Road Accident: कन्नौज में झांकी देख कर वापस आ रहे तीन दोस्त रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।‌ जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तीनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है।

कन्नौज पुलिस ने दी जानकारी, फोटो सोर्स- कन्नौज पुलिस
कन्नौज पुलिस ने दी जानकारी

तीन की मौत से मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अनुराग सिंह (18) पुत्र बृजेश सिंह, आशीष (15) पुत्र गौरव सिंह निवासीगण बेसनपुरवा थाना गुरसहायगंज और अमन (18) पुत्र घनश्याम निवासी अमोलर थाना तालग्राम जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी देखने के लिए गुरसहायगंज गए थे। तीनों ही झांकी और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को देखकर वापस अपने घर आ रहे थे। अभी रास्ते में बाईपास स्थित डुडवा बुजुर्ग कट के पास पहुंचे ही थे कि बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ही बाइक से नीचे गिर गए।

बस चालक टक्कर मारकर भाग निकला

तेज रफ्तार अनियंत्रित बस टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में भर्ती कराया ।जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही तीनों ही परिवारों में कोहराम बच गया। अनुराग और आशीष बैसलपुरवा गुरसहायगंज के रहने वाले थे जबकि अमन अमोलर तालग्राम का रहने वाला था।

क्या कहते हैं मृतक के पिता?

इस संबंध में मृतक पिता ने बताया कि तीनों जन्माष्टमी देखने के लिए गए थे।‌ जहां से वापस आ रहे थे। गुरसहायगंज बाईपास पर बस ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही की मौत हो गई। मृतकों में दो ममरे भाई थे जबकि एक गांव का ही रहने वाला था।

क्या कहती है थाना पुलिस?

इस संबंध में गुरसहायगंज थाना पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया । घटना की जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *