Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

गुरुग्राम, पांच सितंबर हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने नया गांव में पड़ोसी के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 25 लाख रुपये के गहने और 20,960 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त को नया गांव स्थित उसके घर से अज्ञात व्यक्ति ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान दो सितंबर को भोंडसी इलाके से नया गांव निवासी पूनम (37) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, “पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला शिकायतकर्ता के ही गांव की रहने वाली है और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। लालच में आकर आरोपी महिला ने उस समय चोरी की, जब शिकायतकर्ता और उसका परिवार घर से बाहर था। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *